डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राज्यसभा में AAP सांसद राघव चड्ढा बोले, ‘मैं जिस पार्टी से…

Latest News

आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सदन के उपसभापति नियुक्त होने पर हरिवंश को बधाई दी. उन्होंने खुद को पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने का भी जिक्र किया.

हरिवंश फिर से राज्यसभा के उपसभापति चुने गए. उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ. इस पर राज्यसभा में आप के सांसद राघव चड्ढा ने अपनी बात रखी. उन्होंने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से कहा कि सर मैं जिस पार्टी से आता हूं उसके लीडर यहां मौजूद नहीं हैं. मेरी पार्टी के डिप्टी लीडर भी यहां मौजूद नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मुझे हाल ही में डिप्टी लीडर के पद से हटाया गया है और मैं यहां मौजूद हूं

राघव चड्ढा ने हरिवंश को दी बधाई

राघव चड्ढा ने कहा, “मैं हरिवंश जी को उनके उप सभापति के तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई देता हूं. मेरा व्यक्तिगत रिश्ता हरिवंश जी के साथ थोड़ा खट्टा-मीठा रहा. खट्टा उस समय तब विषय से अलग चले जाते हैं और डांट भी खाते हैं. मीठा उस समय जब टॉपिक पर रहकर सटीक बात करते हैं. तब उनकी पर्ची और उनका आशीर्वाद आता है.”

आप सांसद ने आगे कहा, “मैं अपनी तरफ से प्रयास करूंगा कि ये खट्टा-मीठा रिश्ता, मीठा-मीठा रिश्ता बने. खटास रिश्ते से समाप्त हो. उनसे अनुरोध करूंगा कि जब हमारा समय समाप्त हो जाता है और घंटी बजा देते हैं, उसके बाद भी अगर एक दो मिनट हमें ज्यादा दे दें तो हम अपनी बात को और मजबूती से रख पाएंगे.”

सभापति सीपी राधाकृष्णन से की ये अपील

इसके आगे राघव चड्ढा ने कहा, “सर मैं आपको (सभापति) भी बधाई देना चाहूंगा कि जब से आप इस सदन के अध्यक्ष बने हैं, हम तमाम मेंबर्स को बोलने का काफी मौका मिलता है. उसका सबसे बढ़िया उदाहरण ये है कि आपसे पहले जीओ आवर में मात्र पांच या सात सांसदों को ही मौका मिलता था और जब से आप गद्दी पर विराजमान हुए हैं 15, 20, 22 सदस्यों को बोलने का मौका मिलता है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *