लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से बुधवार को गिर गया. हालांकि इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान काफ़ी हंगामा भी देखने को मिला.

अमित शाह के भाषण के दौरान सदन में हंगामा शुरू हो गया जिसके बाद पीठासीन अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने मतदान के लिए विपक्षी सांसदों को सीट पर वापस लौटने को कहा.
विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच जगदंबिका पाल ने ध्वनिमत कराया जिसमें ये प्रस्ताव गिर गया, इसके बाद सदन को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया.
अमित शाह ने विपक्ष पर स्पीकर ओम बिरला के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लाकर लोकतंत्र की नींव पर सवाल उठाने का आरोप लगाया.
वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें ‘सदन में बोलने नहीं दिया जाता’ है.
