Heart attack: हार्ट अटैक से बचने का सबसे आसान तरीका, एक्सपर्ट ने बताया सबकुछ

HEALTH NEWS Latest News

Heart attack: हार्ट अटैक के मामले आजकल तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, इसलिए इससे बचाव के लिए सचेत रहना बेहद जरूरी है। कार्डियोलॉजिस्ट Dr Jack Wolfson ने बताया है कि कुछ आसान और जागरूक कदम अपनाकर इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है और दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। नींद की कमी, लगातार बढ़ता तनाव, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों का कम होना अब आम बात हो गई है। इसके साथ ही प्रदूषण का बढ़ता स्तर भी हमारी सेहत पर गंभीर असर डाल रहा है। इन सभी कारणों का सीधा असर दिल की सेहत पर पड़ रहा है। पहले जहां हार्ट अटैक की समस्या उम्रदराज लोगों तक सीमित मानी जाती थी, वहीं अब ये युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है।

घंटों एक जगह बैठकर काम करना, जंक फूड का सेवन और मानसिक दबाव इस खतरे को और बढ़ा रहे हैं। यही वजह है कि आज हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम पहले से कहीं ज्यादा हो गया है और लोग समय रहते सतर्क रहने की जरूरत महसूस कर रहे हैं।

हार्ट अटैक क्या होता है?

हार्ट अटैक, जिसे मेडिकल भाषा में मायोकार्डियल इंफार्क्शन कहा जाता है, तब होता है जब दिल तक जाने वाला खून का प्रवाह रुक जाता है। ये अक्सर खून के थक्के या धमनियों में जमी चर्बी के कारण होता है।

दिल को स्वस्थ रखने के आसान तरीके

कार्डियोलॉजिस्ट Dr Jack Wolfson ने कुछ आसान लेकिन असरदार उपाय बताए हैं, जिन्हें अपनाकर हार्ट अटैक का खतरा कम किया जा सकता है।

प्लास्टिक से दूरी बनाएं

प्लास्टिक सिर्फ पर्यावरण ही नहीं, बल्कि शरीर के लिए भी खतरनाक है। माइक्रोप्लास्टिक शरीर में जाकर सूजन बढ़ाते हैं, जो दिल की बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

डाइट में शामिल करें सीफूड

सीफूड में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर होता है, जो दिल के लिए फायदेमंद है और हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है।

धूप का लें फायदा

रोजाना थोड़ी देर धूप में रहना दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। ये शरीर में कई जरूरी प्रक्रियाओं को बेहतर बनाता है।

अच्छी नींद है जरूरी

पर्याप्त और अच्छी नींद शरीर को रिपेयर करने में मदद करती है। नींद की कमी दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है।

एक्टिव रहें, ज्यादा चलें

एक जगह बैठे रहने से दिल पर बुरा असर पड़ता है। रोजाना वॉक, एक्सरसाइज या कोई भी शारीरिक गतिविधि करना जरूरी है।

तनाव कम करें

ज्यादा तनाव दिल के लिए खतरनाक है। इसलिए योग, मेडिटेशन या अपने पसंदीदा काम करके तनाव कम करना जरूरी है।

घर का माहौल रखें साफ

घर में गंदगी, फफूंदी या बैक्टीरिया का होना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। साफ-सुथरा माहौल दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

नियमित जांच कराएं

अपने शरीर की नियमित जांच करवाना जरूरी है, ताकि समय रहते किसी भी समस्या का पता चल सके।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी रखें

मोबाइल, वाई-फाई और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकलने वाली तरंगें भी दिल की सेहत पर असर डाल सकती हैं, इसलिए इनका सीमित इस्तेमाल करें।

इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर आप अपने दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *