जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अंकित अवस्थी “सुखनीपुरवा” ने ठोकी ताल

Latest News UTTAR PRADESH

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अंकित अवस्थी “सुखनीपुरवा” ने ठोकी ताल

लखीमपुर खीरी।

ग्राम सुखनीपुरवा के निवासी अंकित अवस्थी इस बार जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने जा रहे हैं। अंकित अवस्थी एक शिक्षित एवं जागरूक युवा हैं और एक प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखते हैं।

 

क्षेत्र में उनकी पहचान एक सरल स्वभाव और समाजसेवा से जुड़े व्यक्ति के रूप में मानी जाती है। स्थानीय लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ बताई जा रही है। उनके चुनाव मैदान में उतरने की खबर से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

 

अंकित अवस्थी का कहना है कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो वह क्षेत्र के विकास, शिक्षा, सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।

 

क्षेत्र के कई लोगों ने भी उनकी उम्मीदवारी का स्वागत करते हुए उन्हें समर्थन देने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *