न्याय के लिए रणभेरी: घटगढ़ में शराब विरोधी आंदोलन का 7वां दिन, अब बच्चों ने भी थामा मोर्चा

Latest News Nainital News

खुरपाताल/नैनीताल: 16 अप्रैल, 2026

  • “घटगढ़ में ‘शराब’ पर रार: 168 घंटों से सड़क पर जनता, प्रशासन लापता!”
  • “DM की सख्ती के बाद भी आबकारी विभाग सुस्त, खुरपाताल में भड़का आक्रोश।”
  • “मासूमों के हाथों में तख्तियां: शराब की भट्टी के खिलाफ बच्चों ने भी खोला मोर्चा।”

शराब नहीं, शिक्षा दो – पहाड़ का भविष्य बचा लो” के नारों के साथ न्याय पंचायत खुरपाताल के घटगढ़ में जन-आंदोलन अब एक जन-सैलाब का रूप ले चुका है। आज धरने के 7वें दिन भी शासन-प्रशासन की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी है। सबसे हृदयविदारक दृश्य यह है कि अब अपनी माताओं और बहनों के साथ छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी इस अनिश्चितकालीन धरने में शामिल हो गए हैं।
DM के निर्देश के बाद भी आबकारी विभाग का मौन ‘संदिग्ध’आंदोलनकारियों ने बताया कि कल 15 अप्रैल को माननीय जिलाधिकारी महोदय को लिखित ज्ञापन सौंपकर प्रशासन की वादाखिलाफी की याद दिलाई गई।

जिलाधिकारी ने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्ञापन आबकारी विभाग को अग्रसारित (Forward) कर दिया था, लेकिन आज 16 अप्रैल की शाम तक आबकारी विभाग की ओर से कोई भी संतोषजनक जवाब या अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा है। विभाग की यह चुप्पी जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।अंधेरे में सुरक्षा का अभाव: पुलिस प्रशासन पर सवाल ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि रात-दिन धरना दे रही मातृशक्ति की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। रात के अंधेरे में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं, लेकिन शासन की ओर से सहयोग शून्य है।


एकजुट हुई पूरी न्याय पंचायत बजून और मंगोली की भांति अब घटगढ़ में भी पूरी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति और युवाशक्ति एक स्वर में विरोध कर रहे हैं। आंदोलन में मुख्य रूप से: श्रीमती देवकी बिष्ट (उपाध्यक्षा, जिला पंचायत) के नेतृत्व में समस्त ग्राम प्रधान (नलनी, जलालगांव, खमारी, खुरपाताल), बीडीसी सदस्य और राज्य आंदोलनकारी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
राधा देवी, विनीता देवी, उमा देवी, नीमा और पुष्पा कनवाल सहित सैकड़ों महिलाएं अपने घर-बार छोड़ ‘शराब मुक्त गांव’ की जिद पर अड़ी हैं।अंतिम चेतावनी: अब आर-पार की जंग ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही लिखित आश्वासन के अनुरूप शराब की दुकान का प्रस्ताव निरस्त नहीं किया गया, तो वे भूख हड़ताल, उग्र आंदोलन और आत्मदाह जैसे आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होंगे। इसकी समस्त जवाबदेही शासन, प्रशासन और उत्तराखंड सरकार की होगी।

ग्राम प्रधान अधौरा श्रीमती प्रेमा मेहरा जी
ग्राम प्रधान जलालगांव खुशाल बिष्ट
ग्राम प्रधान नलनी श्री गोविंद अधिकारी जी
प्रधान पति मंगोली श्री दीवान सिंह जी
प्रधान पति खुरपाताल श्री जीवन सिंह नेगी
ग्राम प्रधान खमारी श्री हेम बहुखंडी जी
क्षेत्र पंचायत मंगोली श्री मुकेश मेहरा जी योगेश सिंह बिष्ट
पूर्व बीडीसी बजून श्री विक्रम कनवाल जी
दीपक सिंह बिष्ट , हर्षित बिष्ट , दर्शन कनवाल, विजय गोस्वामी, हैरी, मृदुल, जितेंद्र,
देवभूमि क्लस्टर समूह से श्रीमती पुष्पा कनवाल जी, मंजू बिष्टानिया जी व राधा देवी जी एवं अन्य ग्रामीण घटगढ़ नलनी ग्रामसभा एवं न्याय पंचायत के समस्त ग्रामों के ग्रामीण

Home » न्याय के लिए रणभेरी: घटगढ़ में शराब विरोधी आंदोलन का 7वां दिन, अब बच्चों ने भी थामा मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *