नेटफ्लिक्स पर आते ही 2 घंटे 15 मिनट की रोमांटिक ड्रामा ने डेरा जमा लिया है।
- नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई रोमांटिक ड्रामा
- 2 घंटे 15 मिनट की फिल्म ने उड़ाया गर्दा
- नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड
रोमांटिक ड्रामा एक ऐसा जॉनर जो हल्का फुल्का होने के साथ-साथ एक अलग एक्सपीरियंस दर्शकों के दिलों पर छोड़ जाता है और इसीलिए इस जॉनर को ज्यादातर दर्शक पसंद करते हैं। इसी जॉनर की एक फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक दी है और आते ही छा गई है।
इस रोमांटिक ड्रामा (Romantic Drama) को IMDb पर 7.1 की रेटिंग मिली है और यह नेटफ्लिक्स (Netflix) पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। आइए जानते हैं कौन सी है यह फिल्म?
क्या है फिल्म की कहानी?
यह एक सादा और सुकून देने वाला रोमांटिक ड्रामा है, जो मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित शशांक और रोशनी की प्रेम कहानी बयां करता है। यह फिल्म दो ऐसे आम लोगों की कहानी है, जो अपनी कमियों, खुद को स्वीकार करने और अपनी असुरक्षाओं से जूझ रहे हैं।
-1777107028770.jpg)
शशांक शर्मा और रोशनी श्रीवास्तव दुनिया की नजर में एकदम परफेक्ट हैं, लेकिन वे अपने अंदर की कमियों से जूझ रहे हैं और पूरी जिंदगी अपने आत्मविश्वास को लेकर संघर्ष करते रहे हैं। शशांक को बोलने में दिक्कत है, जिसकी वजह से उसे प्रेजेंटेशन के दौरान भाषण देने से डर लगता है; इस कारण वह अपनी मार्केटिंग की नौकरी में तालमेल बिठा पाने में असमर्थ है। दूसरी ओर, रोशनी अपने सांवले रंग और अपनी नाक की बनावट के कारण आत्मविश्वास की कमी महसूस करती है। वह शादी के प्रस्तावों को लगातार ठुकराती रहती है।

कहानी में मोड़ तब आता है जब ये दोनों एक दूसरे से मिलते हैं और शशांक को रोशनी से एक तरफा प्यार हो जाता है। तो क्या रोशनी, शशांक का प्यार भी ठुकरा देती है या फिर दोनों अलग हो जाते हैं? ये जानने के लिए फिल्म देखनी होगी।
-1777107049051.jpg)
कौन सी है यह फिल्म?
जिस रोमांटिक ड्रामा की बात की जा रही है वह है ‘दो दीवाने शहर में’ (Do Deewane Seher Mein)। ‘दो दीवाने शहर में’ 2026 की एक भारतीय हिंदी-भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे अभिरुचि चंद ने लिखा है और रवि उदयावर ने निर्देशित किया है। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली , प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा ने जी स्टूडियोज, रैनकॉर्प मीडिया और भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
-1777107058993.jpg)
यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली समीक्षाएं मिलीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद फिल्म ने 17 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर दस्तक दी।

