Bank Holiday: कल बुधवार को भी बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 15 अप्रैल की छुट्टी

Latest News

Bank Holiday: कल 15 अप्रैल को फिर बैंक बंद रहने वाले हैं। आज मंगलवार को ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद है। अब कल बुधवार को भी बैंक बंद रहने वाले हैं। जानिये RBI ने क्यों दी है कल की छु्ट्टी


Bank Holiday: कल 15 अप्रैल को फिर बैंक बंद रहने वाले हैं। आज ज्यादातर राज्यों में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, महाबिषु संक्रांति, बीजू, तमिल नववर्ष दिवस, बोहाग बिहु, चेईराओबा और बैसाखी जैसे त्योहारों के कारण बैंक बंद है। अब कल बुधवार को भी देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक ब्रांच नहीं खुलेंगी। अगर आप भी कल बैंक ब्रांच जाकर अपना चेक, ड्राफ्ट, कैश जमा करने जैसे काम करने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लें कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अलग-अलग राज्यों में लोकल त्योहारों के कारण बैंकों को छुट्टी दी है।

कल बुधवार 15 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक

15 अप्रैल को त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में नववर्ष और अन्य त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। बंगाली नववर्ष (पोइला बोइशाख), बोहाग बिहू और विषु देश के अलग-अलग राज्यों में मनाएं जाने वाले त्योहार हैं। ये त्योहार नए साल और फसल के आगमन की वजह से मनाए जाते हैं। पश्चिम बंगाल में बंगाली नववर्ष के दिन लोग नए कपड़े पहनकर शुभ शुरुआत करते हैं। असम में बोहाग बिहू खेती और खुशहाली का त्योहार है।

आज मंगलवार 14 अप्रैल को कई राज्यों में बंद है बैंक

मंगलवार 14 अप्रैल को बैंक डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, महाबिषुब संक्रांति, बीजू, बुइसु महोत्सव, तमिल नववर्ष दिवस, बोहाग बिहु, चेईराओबा और बैसाखी के कारण ज्यादातर सभी राज्यों में बंद रहने वाले हैं। आज बैंक गुजरात, असम, यूपी, केरल, कोलकाता, जम्मू, राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार, गोवा, कर्नाटक, हैदराबाद आदि राज्यों में बंद हैं।

अप्रैल महीने में 16 अप्रैल को बिहू, 20 अप्रैल को कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया, और 21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंकिंग सर्विस पर असर पड़ेगा।

RBI की अप्रैल महीने की हॉलिडे लिस्ट

अप्रैल 20261239131415162021
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बेंगलुरु
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद
छुट्टी का कारणअप्रैल महीने की तारीख
बैंकों कों अपनी वार्षिक लेखाबंदी के लिए1
पुण्य गुरुवार2
गुड फ्रायडे3
General Election to Kerala Legislative Assembly 20269
Shad Suk Mynsiem13
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/ महाबिषुब संक्रांति/बीजू/बुइसु महोत्सव/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बिहु/चेईराओबा/बैसाखी14
बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहु/ विशु/हिमाचल दिवस15
बोहाग बिहु16
बसव जयंती/अक्षय तृतीया20
गरिया पूजा21

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *