आर्टेमिस-2 के क्रू ने अंतरिक्ष से पृथ्वी की ये तस्वीरें लीं,सोफ़िया फ़ेरीरा सैंटोस

इमेज स्रोत,Nasa/Reid Wiseman
नासा ने चाँद के चारों ओर अपनी यात्रा पर जा रहे आर्टेमिस-2 के क्रू की ओर से ली गईं पृथ्वी की पहली हाई-रेज़ोल्यूशन तस्वीरें साझा की हैं.
नासा के मुताबिक़, मिशन के कमांडर रीड वाइज़मैन ने ये ‘शानदार’ तस्वीरें उस समय लीं, जब क्रू ने अंतिम इंजन बर्न पूरा किया. इस बर्न ने उन्हें चाँद की दिशा में आगे बढ़ाया.
पहली तस्वीर को ‘हैलो, वर्ल्ड’ नाम दिया गया है. इसमें अटलांटिक महासागर दिखाई देता है, जिसके चारों ओर वायुमंडल की हल्की चमक है. इस दौरान पृथ्वी सूर्य को आंशिक रूप से ढकती हुई दिखती है और दोनों ध्रुवों पर हरी ऑरोरा रोशनी भी नज़र आती है.
इस तस्वीर में पृथ्वी हमें उलटी दिखाई देती है, जिसमें बाईं ओर पश्चिमी सहारा और आइबेरियन प्रायद्वीप नज़र आते हैं, जबकि दाईं ओर दक्षिण अमेरिका का पूर्वी हिस्सा दिखता है.

इमेज स्रोत,Nasa/Reid Wiseman

इमेज स्रोत,NASA

इमेज स्रोत,Nasa/Reid Wiseman

इमेज स्रोत,NASA

