महंगाई, बेरोजगारी एवं जनहित के मुद्दों को लेकर सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Latest News UTTAR PRADESH

पीलीभीत जनपद की पूरनपुर विधानसभा में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं तथा समाज के वंचित वर्गों से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी, पूरनपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा

कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने किया। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राजकुमार राजू के कार्यालय से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस कोतवाली रोड होते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में क्षेत्रीय समस्याओं के साथ-साथ प्रदेश एवं देश से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने की।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *