आगरा जनपद के मंडी मिर्जा खां क्षेत्र में एक किसान से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एक कथित व्यापारी किसान की फसल लेकर फरार हो गया, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
पीड़ित किसान प्रवीण पुत्र शिवराम ने बताया कि उसने अपने खेत में उगाई गई ‘सल्लू’ की फसल एक व्यक्ति को बेची थी, जिसने खुद को हरियाणा के पलवल निवासी जावेद बताया था। आरोपी ने फसल कटवाकर गाड़ी (नंबर HR55AK4656) में लोड करवा ली।
इसके बाद, आरोपी कांटा कराने के बहाने गाड़ी को वहां से ले गया और फिर फरार हो गया। गाड़ी में लगभग 4 लाख रुपये का माल भरा हुआ था।
घटना के बाद, पीड़ित किसान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी तथा गाड़ी की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं किसानों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है की जल्द हि आरोपी को पकड़ कर कार्रवाही कि जाएगी

