PM Kisan Yojana 22th Installment Stuck Reason: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपको भी अब तक कुल 22 किस्त का लाभ मिल चुका होगा? लेकिन अगर आपके बैंक खाते में अब तक 22वीं किस्त नहीं आई है, तो इसके न आने के कुछ कारण हो सकते हैं।

PM Kisan Yojana 22 Kist: सरकार जब भी किसी योजना को शुरू करती है, तो उसकी पात्रता भी रखी जाती है। अलग-अलग योजनाओं की अलग-अलग पात्रताएं होती हैं। जैसे, बात अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें तो इस योजना की पात्रता सूची के तहत सिर्फ किसान ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
किन 3 कारणों की वजह से अटक सकती है किस्त?

- पीएम किसान योजना के तहत ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य होता है
- अगर आपने ये काम नहीं करवाया है या आपकी ई-केवाईसी एक्टिव नहीं है, तो आपकी किस्त अटक सकती है
- आपको ये चेक करना है कि आपने ये काम करवाया है या

दूसरा कारण
- किस्त अटकने का दूसरा कारण हो सकता है भू-सत्यापन न करवाना
- ये भी योजना के तहत करवाने वाला दूसरा जरूरी काम है
- अगर आपने ये काम भी नहीं करवाया है, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं

तीसरा कारण
- किस्त अटकने का तीसरा कारण आधार लिंकिंग का न करवाना भी हो सकता है
- अगर आपने अपने बैंक जाकर अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक नहीं करवाया है, तो आपका ये काम अधूरा रह सकता है जिस वजह से आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं

क्या अभी मिल सकती है अटकी हुई 22वीं किस्त?
- अगर आपकी किस्त किसी काम को न करवाने या अधूरा रहने की वजह से अटकी है, तो आपको उस काम को जल्द से जल्द पूरा करवाना होता है
- अगर आप इस अटके हुए काम को पूरा करवा लेते हैं, तो राज्य सरकार आपका नाम क्लियर कर आगे केंद्र सरकार के पास भेज सकती है
- इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने पर आपको अटकी हुई किस्त का लाभ मिल सकता है
ये भी पढ़ें :- यूपी में 52000 से अधिक उचित दर दुकानों का होगा पुनर्गठन, कम राशन कार्ड वाली दुकानें होंगी मर्ज

