‘IPL खेलना छोड़ देंगे…’, एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान

SPORTS NEWS

28 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत हो रही है, जहां सबसे पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा. मगर हर बार की तरह सीजन शुरू होने से पहले एमएस धोनी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. धोनी CSK के ट्रेनिंग कैम्प को जॉइन कर चुके हैं और इंडियन प्रीमियर लीग का लगातार 19वां सीजन खेलने के लिए कमर कस चुके हैं.

IPL 2026 शुरू होने से पहले पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने एमएस धोनी के करियर पर बहुत बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. पठान का कहना है कि धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कल्पना करना मुश्किल है, लेकिन उनके अनुसार 2026 ‘थाला’ का आखिरी सीजन होगा.

धोनी हो जाएंगे रिटायर

जियोहॉटस्टार के एक शो पर चर्चा करते हुए इरफान पठान ने कहा कि एमएस धोनी के बिना CSK अधूरी है और ये शायद आखिरी सीजन हो जब हम धोनी को पीली जर्सी में खेलते हुए देखेंगे. इसका मतलब धोनी इस सीजन के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं. पठान ने कहा कि धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स और आईपीएल की कल्पना कर पाना मुश्किल है.

पठान ने कहा कि इस सीजन चेन्नई की टीम को एकसाथ जोड़ने का प्रयास करेंगे. भारत के पूर्व ऑलराउंडर के मुताबिक धोनी की ड्रेसिंग रूम में मौजूदगी भविष्य की एक टीम बनाने में मददगार होगी और इस बार संजू सैमसन भी स्क्वाड का हिस्सा हैं और उन्हें भी धोनी से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. पठान ने यह भी कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान हैं और फिलहाल 2-3 खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार किया जाना प्राथमिकता है.

क्या पूरा सीजन नहीं खेलेंगे एमएस धोनी?

एमएस धोनी IPL 2026 का पूरा सीजन खेलेंगे या नहीं, इस पर सवालिया चिन्ह लगे थे, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन साफ कर चुके हैं कि धोनी सीजन के सभी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे.

यह भी पढ़ें:

काव्या मारन की टीम ने क्यों खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी? SRH के कोच ने खुद बताया पूरा सच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *