खामारी-थापला-जलालगांव मोटर मार्ग सुधारीकरण के लिए ग्रामीणों ने विधायक सरिता आर्या व सांसद अजय भट्ट का जताया आभार

SPORTS NEWS

नैनीताल: नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नवीन खामारी में आयोजित शक्ति केंद्र की बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास कार्यों के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सरिता आर्या उपस्थित रहीं।


विकास कार्यों पर चर्चा और आभार


कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों और भाजपा पदाधिकारियों ने खामारी-थापला-जलालगांव मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य को पूर्ण कराए जाने पर विधायक सरिता आर्या और माननीय सांसद अजय भट्ट का हृदय से धन्यवाद किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग के बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है और यह विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


स्वर्गीय गिरीश बहुखंडी को दी श्रद्धांजलि


बैठक के दौरान एक भावुक क्षण भी आया जब विधायक सरिता आर्या की उपस्थिति में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने खामारी क्षेत्र के पूर्व बीडीसी सदस्य स्वर्गीय गिरीश बहुखंडी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


बैठक में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति


इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष हेम बहुखंडी, किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री योगेश सिंह बिष्ट,युवा मोर्चा अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत सदस्य (मंगोली गहलना) मुकेश मेहरा, वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन सिंह अधिकारी, बूथ अध्यक्ष (मंगोली) चंदन सिंह कनवाल, बूथ अध्यक्ष (थापला) केशव पंत, ग्राम प्रधान (नलनी) गोविन्द सिंह अधिकारी, बूथ अध्यक्ष (नलनी) हीरा सिंह अधिकारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश सिंह मेहरा, और ग्राम प्रधान (जलालगांव) खुशाल बिष्ट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *