बांग्लादेश के आगे फिर धराशाई हुआ PAK, सलमान आगा ने लगाया दमदार अर्धशतक, बनाए 274 रन

SPORTS NEWS

Bangladesh vs Pakistan Score: दूसरे वनडे मैच में भी पाकिस्तान टीम का बुरा हाल हो गया है. पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की पूरी टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 274 रनों पर ऑलआउट हो गई. सलमान आगा और माज सदाकत ने अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं मोहम्मद रिजवान ने भी 44 रनों का योगदान दिया.

ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने पाकिस्तान को बहुत शानदार शुरुआत दिलाई, दोनों ने पहले विकेट के लिए 103 रनों की पार्टनरशिप की. फरहान ने 31 रन बनाए. शामिल हुसैन लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे. माज सदाकत ने तूफानी अंदाज में 46 गेंद खेलकर 75 रनों की पारी खेली.

इसी बीच मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा के अनुभव ने पाक टीम को संकट से उबारा और चौथे विकेट के लिए 109 रनों की पार्टनरशिप कर दी. इस मैच में सलमान आगा का रन आउट विवाद का कारन बना. वो 64 के स्कोर पर रन आउट हो गए थे, जिसके बाद मोहम्मद रिजवान को भी बांग्लादेशी खिलाड़ियों से बहस करते देखा गया.

एक समय पाक टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए थे और वो आसानी से आखिरी के 12 ओवरों में 90-100 रन बना सकती थी. कहां एक समय 340 भी मुमकिन लग रहे थे, लेकिन यहां से बांग्लादेशी गेंदबाजों ने कहर बरपान शुरू किया और अगले 43 रनों के भीतर पाकिस्तान टीम के बाकी 7 विकेट भी गिर गए. रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, वहीं पिछले मैच में पंजा मारने वाले साढ़े 6 फुट के गेंदबाज नाहिद राणा को इस बार केवल एक विकेट से संतोष करना पड़ा. कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 2, वहीं तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान ने भी एक-एक विकेट लेने में सफलता पाई.

यह भी पढ़ें:

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम, इन दो देशों के साथ खेलेगी T20 सीरीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *