‘आपकी कमी हर रोज खलती है’, मां की 10वीं डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए राजकुमार राव, लिखा-

Bollywood

हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर राजकुमार राव आज अपनी कड़ी मेहनत और शानदार अभिनय के बल पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान रखते हैं. उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया और दर्शकों का दिल जीता, लेकिन इस सफलता की कहानी में कई दर्द भरे पल भी छिपे हैं. बताया जाता है कि एक्टर अपने शुरुआती दिनों में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो उसी दौरान उनकी मां कमलेश यादव का निधन हो गया था. अब उनकी मां को इस दुनिया से गए हुए 10 साल पूरे हो गए हैं.

मां की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए राजकुमार राव
आज, 11 मार्च को एक्टर ने अपनी मां की डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. राजकुमार ने अपनी मां को याद करते हुए लिखा, ‘आज आपको गए हुए 10 साल हो गए मां, पर आपकी कमी हर रोज खलती है. आपके दिए हुए सिद्धांत जिंदगी भर अपने साथ लेकर चलूंगा और हमेशा कोशिश करूंगा कि आपको बहुत गर्व महसूस करवा सकूं क्योंकि मुझे पता है कि आप हमेशा मेरे साथ हैं. सबसे अच्छी मां और सबसे अच्छी दोस्त बनने के लिए धन्यवाद. मैं आपसे हमेशा प्यार करता रहूंगा.’

राजकुमार के पोस्ट करने के बाद उनके दोस्त और इंडस्ट्री के साथी कलाकारों ने संवेदना दी. फराह खान ने कमेंट सेक्शन पर राज लिखते हुए हार्ट इमोजी शेयर किया. इसी के साथ, एक सीमा भार्गव, ताहिरा कश्यप, जसवीर कौर, सबा पटौदी, दीया मिर्जा, अर्चना पूरन सिंह, जाकिर खान और भूमि पेडनेकर ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, जबकि एक्टरकी पत्नी पत्रलेखा ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मां और हुमा कुरेशी ने कमेंट सेक्शन पर हाथ जोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी.

राजकुमार राव का वर्कफ्रंट
राजकुमार राव हाल ही में फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके अलावा, वे जल्द ही ओटीटी हिंदी डार्क कॉमेडी फिल्म ‘टोस्टर’ लेकर आएंगे. वह ‘स्त्री 3’, सौरव गांगुली की बायोपिक, और वकील के रूप में उज्ज्वल निकम की बायोपिक में नजर आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *