Dacoit New Release Date: आगामी 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ दस्तक देने वाली है। इसकी रिलीज से पहले कई फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट में बदलाव किए हैं। इसमें अब ‘डकैत’ का नाम भी जुड़ गया है।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार आगामी 19 मार्च को पूरा हो रहा है। इसी दिन पहले अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ भी रिलीज होने वाली थी। मगर, अब ऐसा नहीं होगा। सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ की भिड़ंत नहीं होगी। ‘डकैत’ के मेकर्स ने रिलीज से हफ्तेभर पहले तारीख बदल दी है। जानिए अब ‘डकैत’ कब दस्तक देगी?


