होलिका दहन के दिन नहीं मिलेंगे बांके बिहारी के दर्शन, जानें मंदिर के कपाट खुलने और बंद होने का समय

UTTAR PRADESH

Image Source : REPORTER INPUT
बांके बिहारी मंदिर

होलिका दहन के दिन भक्तों को विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन नहीं हो सकेंगे। चंद्र ग्रहण के चलते बांके बिहारी भक्तों को अल्प समय में दर्शन देंगे। होलिका दहन को लेकर कमेटी ने सेवा की नियमावली जारी कर दी है। होलिका दहन यानी 3 मार्च को होने वाली श्रृंगार आरती सुबह 6:25 मिनट पर होगी और राजभोग आरती सुबह 8:25 पर शुरू होगी और 8:30 पर बांके बिहारी महाराज के पट बंद होंगे। इसके बाद बांके बिहारी मंदिर सुबह 8:30 से लेकर शाम 7 तक बंद रहेगा। इस दौरान भक्तों को दर्शन नहीं मिलेंगे।

रात 8 बजे ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन होंगे। रात 9:55 पर शयन आरती होगी। रात 10 बजे ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन बंद होंगे। 

पत्र में क्या लिखा?

बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन समिति के पत्र में लिखा गया है, “मंदिर की व्रतोत्सव निर्णय पत्रिका के अनुसार 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण होने के कारण ग्रहण के सूतक, स्पर्श और मोक्ष का समय निर्धारित किया गया है, जिससे ठाकुर जी की सेवा-पूजा के दैनिक क्रम में परिवर्तन करना पड़ता है। इस ग्रहण का स्पर्श 3 मार्च को शाम 6.20 मिनट पर शुरू होगा। मोक्ष का समय 6.40 पर होगा। सूतक 9.20 पर शुरू होगा। इस आधार पर मंदिर के खुलने, बंद होने और आरती की समय शारिणी तैयार की गई है।”

Image Source : REPORTER INPUTबांके बिहारी मंदिर का आदेश

राजभोग सेवा समय

सेवायत का निज मंदिर में प्रवेश- सुबह 5.15 बजे


दर्शन खुलने का समय- सुबह 6.15 बजे

श्रृंगार आरती- सुबह 6.25 बजे

छींटा देकर पर्दा बंद- सुबह 6.30 बजे

राजभोग सेवा प्रारंभ- सुबह 6.30 बजे

राजभोग आरती शुरू होने का समय- सुबह 8.25 बजे

छींटा देकर पर्दा बंद होने का समय- सुबह 8.30 बजे

सेवायत का निज मंदिर से निकास- सुबह 9 बजे

शयनभोग सेवा समय

सेवायत का मंदिर में प्रवेश- शाम 7 बजे

दर्शन खुलने का समय- शाम 8 बजे

शयन आरती प्रारंभ होने का समय- रात 9.55 बजे

छींटा देकर पर्दा बंद होने का समय- रात 10 बजे

सेवायत का निज मंदिर से निकास- रात 10.30 बजे

(मथुरा से विपिन सारस्वत की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

वृंदावन में परंपराओं की बेड़ियां तोड़कर विधवा माताओं ने खेली होली, देखें VIDEO

नोएडा में रात के अंधेरे में नाले में जा गिरी तेज रफ्तार कार, जानिए क्या हुआ ड्राइवर का? सामने आया VIDEO