पत्नी ने पति के बाल पकड़ कर बरसाए थप्पड़, दी भद्दी गालियां, सास को भी जमकर पीटा- VIDEO

UTTAR PRADESH

Image Source : REPORTER INPUT
पति और सास की पिटाई करती हुई महिला

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां एक पत्नी अपने पति और सास की जमकर पिटाई कर र रही है। पत्नी पति के बाल पकड़ कर गाल पर थप्पड़ों की बारिश कर रह ही है। उसके साथ गाली गलौज कर रही है। इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं।

लोको पायलट की नौकरी करता है पीड़ित पति

पहले पति फिर सास की पिटाई करने वाली महिला का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, बृजेश मौर्य जो नवाबगंज क्षेत्र का रहने वाला है। वह रेलवे में लोको पायलट की नौकरी करता है। बृजेश की गोंडा जिले की अनीता से पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई फिर दोनों ने लव मैरिज शादी कर ली।

इस बात को लेकर घर में हो रहा विवाद

कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था। बाद में अनीता ने पति को अपने मां और बाप को छोड़कर अलग रहने की जिद्द करने लगी। इससे आए दिन घर में विवाद होने लगा। 

महिला ने बूढ़ी सास की भी पिटाई की

बीते 24 फरवरी को पति और पत्नी के बीच काफी देर तक बहस हुई फिर देखते-देखते पत्नी अनीता ने पति बृजेश को थप्पड़ मारने लगी। उसी के 4 दिन बाद पत्नी ने अपनी बूढ़ी सास की भी पिटाई कर दी। 

बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज

इन सारी घटनाओं का वीडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल महिला की प्रताड़ना से तंग आकर सास ने थाने में बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोंडा से अमित की रिपोर्ट