लखनऊ। Expert Public School एवं Kids Zones में आयोजित विशेष Activity के तहत बच्चों को “रक्षा” के व्यापक और वास्तविक अर्थ से परिचित कराया गया। इस शैक्षिक पहल का उद्देश्य बच्चों को यह समझाना था कि हमारी सुरक्षा केवल एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के अनेक लोग और प्रकृति मिलकर हमारी रक्षा करते हैं।
इसी क्रम में बच्चों को जानकीपुरम थाना का शैक्षिक भ्रमण कराया गया, जहां पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की रक्षा में पुलिस की भूमिका के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। बच्चों ने पुलिस व्यवस्था को करीब से समझा और सुरक्षा से जुड़े अपने सवाल भी पूछे।
इसके बाद बच्चों ने पंजाब एंड सिंध बैंक का भी विजिट किया, जहां उन्हें बैंकिंग व्यवस्था, जमा धन की सुरक्षा और भविष्य की वित्तीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को समझाया गया कि बैंकर्स भी हमारे धन और भविष्य की आर्थिक योजनाओं को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Activity के दौरान बच्चों को विद्यालय के गार्ड भैया और वैन ड्राइवर के योगदान के बारे में भी बताया गया, जो प्रतिदिन उनकी सुरक्षा का ध्यान रखते हैं और उन्हें सुरक्षित घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बच्चों को यह भी समझाया गया कि पेड़-पौधे, जल, वायु और पूरी प्रकृति हमारी रक्षा करती है, इसलिए प्रकृति की रक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
इस पूरी Activity का संदेश बेहद खास रहा—
“रक्षा सिर्फ हमारी नहीं, उन सभी की भी… जो हमारी रक्षा करते हैं।”
Expert Public School एवं Kids Zones की इस पहल ने बच्चों को किताबों से बाहर निकलकर पुलिस, बैंकिंग व्यवस्था, सुरक्षा कर्मियों और प्रकृति के महत्व को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर दिया। यह अनुभव बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ उनके भीतर जिम्मेदारी, कृतज्ञता और सामाजिक जागरूकता की भावना विकसित करने वाला रहा।

