यूपी पुलिस भर्ती: 1933 पदों के लिए परीक्षा अक्तूबर-नवंबर 2026 में, जानिए किस विभाग में कितने पद खाली

Latest News UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 1933 पदों पर भर्ती की सूचना जारी की। इसमें पुलिस उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और सहायक परिचालक शामिल हैं। लिखित परीक्षा अक्तूबर-नवंबर 2026 में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी नियमित देखने की सलाह दी गई है।

UP Big News: Eight Dead After Ammonia Gas Tank Explodes; 37 Proposals Passed by Cabinet; Minister Staged Sit-i

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड के अनुसार कुल 1933 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जिनमें पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक), सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 537 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1352 पद तथा सहायक परिचालक के 44 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा अक्तूबर/नवंबर 2026 में आयोजित कराए जाने का प्रस्ताव है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आधिकारिक विज्ञप्ति के लिए उसकी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *