नैनीताल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर बूथ संख्या 146, नलनी में देवी माता मंदिर परिसर में विशेष प्रार्थना एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने माँ भगवती से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में माँ भगवती से प्रार्थना की गई कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को सदैव उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा की शक्ति प्राप्त हो तथा वे आजीवन प्रधानमंत्री पद पर बने रहकर राष्ट्र की सेवा करते रहें।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा एवं सुशासन के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान सुशासन, सेवा, जनकल्याण एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई तथा प्रधानमंत्री जी के सेवा और सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

इस अवसर पर ‘आशीर्वाद का एक दिया’ जलाकर देश की सुख-समृद्धि, प्रगति एवं जनकल्याण की मंगलकामना की गई। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाजहित एवं राष्ट्रसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष श्री हीरा सिंह अधिकारी, मंडल महामंत्री श्री योगेश सिंह बिष्ट, किसान मोर्चा, नैनीताल ग्रामीण, श्री चंदन सिंह अधिकारी, श्री महेंद्र सिंह अधिकारी, श्री खुशाल सिंह अधिकारी, श्री मोहित सिंह अधिकारी एवं श्री सूरज अधिकारी (बीटीसी सदस्य), तारा दत्त जी, श्रीमती प्रभा बुधालकोटी जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दीपोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा, संकल्प और राष्ट्रहित की भावना के साथ संपन्न हुआ।

