होली से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, फ्री सिलेंडर के लिए दिए 1500 करोड़ रुपये

UTTAR PRADESH

Image Source : FILE
होली से पहले सीएम योगी ने दिया तोहफा।

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले प्रदेश के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी ने फ्री सिलेंडर के लिए 1500 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इससे यूपी के 1.86 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। सीएम योगी ने लखनऊ में 1.86 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सिलेंडर पुनर्भरण सब्सिडी वितरण के लिए 1500 करोड़ रुपये की राशि दी। इसके साथ ही सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को और लाभार्थियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी लखनऊ में 1.86 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सिलेंडर पुनर्भरण सब्सिडी वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को मिलेगा लाभ

CM योगी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हम सब पीएम मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने देश में पहली बार गरीबों, अन्नदाता किसानों, महिलाओं और युवाओं को शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ा है। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के वितरण हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। पावन पर्व होली के पूर्व प्राप्त इस उपहार हेतु सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं प्रदेश वासियों को मंगलमय शुभकामनाएं।”

एक-एक सिलेंडर फ्री

सीएम योगी ने कहा, “उज्ज्वला योजना में पीएम मोदी ने पहले से ही व्यवस्था की है कि साल में नौ सिलेंडर सब्सिडी रेट पर देंगे। यानि जो भी सिलेंडर खरीदता है उसके कनेक्शन फ्री मिलता है। केंद्र सरकार आपको हर सिलेंडर पर 335.40 रुपये की सब्सिडी उपलब्ध कराती है, ये रुपये आपके एकाउंट में वापस आते हैं। नौ सिलेंडर पर तो पीएम मोदी ही आपको सब्सिडी दे रहे हैं, इसके अलावा हमारी सरकार ने तय किया है कि दीपावली और होली के पहले हर परिवार में हम फ्री में एक-एक सिलेंडर उपलब्ध करवाएंगे और आज प्रदेश भर में इस प्रकार के आयोजन हो रहे हैं, जिससे हर व्यक्ति अपने घर में सम्मानजनक रूप से ऊर्जा की आवश्यकता की पूर्ति कर रहा है।”

हर निवेशक आना चाहता है उत्तर प्रदेश

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि जर्मनी, जापान और सिंगापुर सहित दुनिया के अन्य देशों से आने वाला निवेश किसी परिवार को नहीं, बल्कि राज्य को लाभ पहुंचाएगा और यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल ही जर्मनी से लौटे हैं। उन्हें राज्य में निवेश की संभावनाओं और निर्माणाधीन रक्षा विनिर्माण गलियारे का जायजा लेने का अवसर मिला।” पिछली सरकारों से तुलना करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की ओर कोई तिरछी नजर से भी नहीं देखता था, लेकिन आज दुनिया का हर बड़ा निवेशक यहां आना चाहता है। 

पूरे राज्य को होगा निवेश से लाभ

उन्होंने कहा, “निवेशक जानते हैं कि वर्तमान सरकार उन्हें सुरक्षा प्रदान कर सकती है और निर्णायक फैसलों के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान कर सकती है।” मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि विदेशी निवेश से होने वाला बदलाव किसी के व्यक्तिगत परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा, “जर्मनी या जापान से आने वाले निवेश से केशव के परिवार को व्यक्तिगत लाभ नहीं होगा, लेकिन हमारे राज्य को निश्चित रूप से लाभ होगा। इससे हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानजनक रोजगार मिलेगा।” 

यह भी पढ़ें- 

प्रेमी ने घर में घुसकर विवाहित प्रेमिका को मारी गोली, खुद भी की खुदकुशी

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry