सोने का भाव आज का 26 अप्रैल 2026: आज क्या है रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

SPORTS NEWS

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 26 April 2026: आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 26 April 2026 : पश्चिम एशिया में चल रहे अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई है। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.07% बढ़कर यानी 100 रुपये तेजी के साथ 152799 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,52,699 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत 4,708.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1,54,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट वाला सोना 1,51,479 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। अब IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम जान सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 151479 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 150872 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 138755 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 113609 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 88615 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹154200₹141360₹115590
मुंबई₹154050₹141210₹115540
कोलकाता₹154050₹141210₹115540
चेन्नई₹153810₹140990₹117590
पटना₹154100₹141260₹115590
लखनऊ₹154200₹141360₹115590
अयोध्या₹154200₹141360₹115590
मेरठ₹154200₹141360₹115590
गाजियाबाद₹154200₹141360₹115590
नोएडा₹154200₹141360₹115590
गुरुग्राम₹154200₹141360₹115590
चंडीगढ़₹154200₹141360₹115590
जयपुर₹154200₹141360₹115590
लुधियाना₹154200₹141360₹115590
गुवाहाटी₹154050₹141210₹115540
इंदौर₹154100₹141260₹115590
कानपुर₹154200₹141360₹115590
अहमदाबाद₹154100₹141260₹115590
वडोदरा₹154100₹141260₹115590
सूरत₹154100₹141260₹115590
पुणे₹154050₹141210₹115540
नागपुर₹154050₹141210₹115540
नासिक₹154080₹141240₹115570
बैंगलोर₹154050₹141210₹115540
भुवनेश्वर₹154050₹141210₹115540
कटक₹154050₹141210₹115540
केरल₹154050₹141210₹115540
रायपुर₹154050₹141210₹115540
बेलगाम₹154050₹141210₹115540

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रही। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच सोने की कीमत में 200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई, जो बृहस्पतिवार को 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में, हाजिर सोने की कीमत में मामूली बढ़त दर्ज की गई और यह 4,708.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *