परशुराम चौक पर नीला झंडा लहराने के मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने गिरफ्तार किए चार आरोपी

AGRA NEWS Latest News

आगरा में डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर आवास विकास कॉलोनी स्थित परशुराम चौक पर नीले झंडे लहराए गए थे। इसका ब्राह्मण समाज ने तीखा विरोध किया था। मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चार युवकों को गिरफ्तार किया है।  

आगरा के आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-10 स्थित परशुराम चाैक पर मंगलवार को अराजक तत्वों की हरकत से ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया था। जूते-चप्पल पहनकर चढ़ने, नारेबाजी करने और नीले झंडे लगाने वालों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोगों ने परशुराम चौक पर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया था। आरोपियों की 48 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी। अब मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ब्राह्मण समाज के आक्रोश और अल्टीमेटम के बाद पुलिस ने सिकंदरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। घटना के बाद पुलिस ने वीडियो खंगाल कर आरोपियों की पहचान की।  मामले में चार आरोपी दक्ष, शिवम, पुष्पेंद्र ओर प्रशांत को गिरफ्तार किया गया है।

आंबेडकर जयंती  पर माहाैल खराब करने का किया था प्रयास
आवास विकास काॅलोनी में मंगलवार को डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर युवाओं ने बाइक रैली निकाली थी। रैली में शामिल अराजक तत्वों ने माहाैल खराब करने का प्रयास किया और परशुराम चाैक पर जूते-चप्पल पहनकर चढ़ गए थे। नीले झंडे लहराते हुए चौक पर लगा दिए। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इससे ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया। तुरंत बड़ी संख्या में लोगों ने चाैक पर पहुंचकर हंगामा किया था। तब पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया था और देर रात अज्ञात युवकों के खिलाफ थाना सिकंदरा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना का विवरण इस प्रकार है:

  • मामला: 14 अप्रैल 2026 को डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जा रही एक रैली के दौरान कुछ युवक परशुराम चौक पर जूते-चप्पल पहनकर चढ़ गए और वहां नीला झंडा लहराया।
  • आरोपियों की पहचान: पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
  • गिरफ्तार आरोपी: शुक्रवार (17 अप्रैल) रात को पुलिस ने दक्ष, शिवम, पुष्पेंद्र और प्रशांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
  • पुलिस की कार्रवाई: इस घटना के बाद ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश था और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया था। डीसीपी सैयद अली अब्बास ने पुष्टि की है कि मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *