आगरा के गांव में मुस्लिम फेरीवालों की नो एंट्री! वीडियो बनाने वाले बॉबी चौधरी को पुलिस ने भेजा जेल

AGRA NEWS Latest News

पुलिस का कहना है कि बॉबी चौधरी पहले भी इस तरह के वीडियो बना चुका है। उसे कई बार समझाया जा चुका है पर वह बाज नहीं आता।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक दो फेरीवालों को गांव में आने से रोकता है। उनके नाम और धर्म जानने के बाद उन्हें गांव में आने से धमकाता है। ये वीडियो बनाकर उसने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान करके जेल भेजा है।

वायरल वीडियो बॉबी चौधरी नाम की आईडी से वायरल हुआ है। वीडियो में कपड़ा बेचने और कबाड़ खरीदने आए दो फेरीवालों से नाम पूछता है। मुस्लिम होने पर कहता है कि माहौल खराब है। यहां मुस्लिम की नो एंट्री है। कहीं जाओ इस गांव में मत आओ। इसके बाद वह कहता है कि पहली बार में समझाता हूं। दोबारा मिलने पर सजा देता हूं। वह दोनों युवकों से लाइसेंस भी मांगता है।

पुलिस ने भेजा जेल

थाना फतेहपुर सीकरी प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह ने बताया कि वीडियो शनिवार को वायरल हुआ था। वीडियो बनाने वाले युवक का नाम बॉबी चौधरी है। वह उंढेरा गांव का रहने वाला है। वह कोई खास काम नहीं करता है। लगातार इस तरह के वीडियो बनाता रहता है। वीडियो का संज्ञान लेकर उसके खिलाफ शांतिभंग में चालान करके जेल भेजा जा चुका है।

लाइक और कमेंट पाने के लिए बनाता है वीडियो

स्थानीय लोगों ने बताया कि बॉबी चौधरी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है। इंस्टाग्राम पर उसके 46 हजार से अधिक फॉलोअर हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने और लाइक कमेंट पाने के लिए इस तरह के भडक़ाऊ वीडियो बनाता रहता है। इससे पूर्व उसने एक गैस सिलिंडर जे जा रहे युवक को जबरन ब्लैकिया बना दिया था। इस पर उसके साथ गांव में मारपीट हो गई थी। थाना पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ कई बार कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *