14 अप्रैल को और फीका हुआ गोल्ड, दिल्ली से पटना तक इन 10 शहरों में अब 24 से 18 कैरट का ये है भाव

Latest News

Gold Rate Today: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अनिश्चितता एक बार फिर सोने-चांदी पर भारी पड़ी है। लगातार दूसरे दिन इनकी चमक फीकी पड़ी है। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं

Gold Rate Today In India: एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है तो चांदी भी आज सस्ती हुई है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। दो दिनों में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹390 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹360 सस्ते हुए हैं। अब चांदी की बात करें तो चांदी भी दिल्ली में आज सस्ती हुई है। लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5100 नीचे आई है।

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…

शहर24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली₹1,52,600₹1,39,890₹1,14,480
मुंबई₹1,52,450₹1,39,740₹1,14,330
कोलकाता₹1,52,450₹1,39,740₹1,14,330
चेन्नई₹1,53,370₹1,40,590₹1,17,290
बेंगलुरु₹1,52,450₹1,39,740₹1,14,330
हैदराबाद₹1,52,450₹1,39,740₹1,14,330
लखनऊ₹1,52,600₹1,39,890₹1,14,480
पटना₹1,52,500₹1,39,790₹1,14,380
जयपुर₹1,52,600₹1,39,890₹1,14,480
अहमदाबाद₹1,52,500₹1,39,790₹1,14,380

लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद दूसरे दिन फिसली चांदी

चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज इसके भाव कम हुए हैं। लगातार दो दिनों में प्रति किग्रा यह ₹5100 सस्ता हुई है। आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,54,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,59,100 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।

आगे कैसी रहेगी सोने-चांदी की चाल?

ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रणव मेर ने कुछ समय पहले कहा था कि पश्चिमी एशिया में चल रही ईरान-अमेरिका जंग से सोने-चांदी की चाल तय होगी। इसे लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सफल नहीं रही जिसने युद्ध को लेकर अनिश्चितता बढ़ाई है। ऐसे में सोने-चांदी के भाव में फिलहाल वोलेटिलिटी बनी रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *