किताबों की ऊंची कीमत और पूरा सेट खरीदने के दबाव की शिकायत पर प्रशासन ने बुक डिपो की जांच शुरू की है। जांच में अनियमितताएं सामने आने पर अब स्कूलों और डिपो संचालकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
आगरा में किताबों की बिक्री में कमीशनखोरी और अभिभावकों पर दबाव बनाने में मामले में प्रशासन ने शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित माहेश्वरी बुक डिपो का निरीक्षण किया। टीम ने डिपो के सभी रिकॉर्ड खंगालकर किताबों की बिक्री और मूल्य निर्धारण की जांच की।

