सुबह नींद से उठते ही आने लगते हैं चक्कर, ये किस बीमारी का संकेत?

HEALTH NEWS

सुबह नींद से उठते ही अगर सिर घूमने लगे, आंखों के आगे अंधेरा छा जाए या कुछ सेकेंड के लिए शरीर हल्का महसूस हो तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. कई लोग इसे थकान, कम नींद या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बार-बार ऐसा होना किसी बीमारी की ओर इशारा हो सकता है. डॉक्टर के अनुसार ज्यादातर मामलों में सुबह उठते ही चक्कर आना शरीर की अचानक पोजीशन बदलने से जुड़ा होता है. जब हम लेटे हुए से सीधे खड़े हो जाते हैं तो कुछ पल के लिए दिमाग तक खून की सप्लाई कम हो जाती है, इस कंडीशन को ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन कहा जाता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *