हाईकोर्ट में धार की विवादित भोजशाला को लेकर दायर याचिका अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि 6 अप्रैल से इस संवेदनशील मामले की नियमित सुनवाई शुरू की जाएगी, जिसमें सबसे पहले याचिकाकर्ताओं के तर्कों को विस्तार से सुना जाएगा।
हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में धार भोजशाला मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई। कोर्ट 6 अप्रैल से दोपहर ढाई बजे से नियमित सुनवाई करेगी। कोर्ट ने कहा कि बहस में पहले याचिकाकर्ताओं के तर्कों को सुना जाएगा। इसके बाद आपत्तिकर्ताओं को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। भोजशाला मामले में पांच याचिकाएं लगी हैं। गुरुवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति भी रखी गई। कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाएगा।

