अब टोल प्लाजा पर नकद भुगतान नहीं होगा और फास्टैग न होने पर दोगुना टोल लगेगा। वार्षिक फास्टैग पास भी 75 रुपये महंगा हो गया है, जबकि हल्के वाहनों पर कोई वृद्धि नहीं हुई है।
- टोल टैक्स में 5-10% की बढ़ोतरी मंगलवार रात से प्रभावी
- टोल प्लाजा में अब नहीं होगा कैश पेमेंट
- वार्षिक फास्टैग पास 3000 से बढ़कर 3075 रुपये हुआ
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने सुविधाएं बढ़ाने के नाम पर मंगलवार रात 12 बजे से टोल टैक्स में पांच से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी। इसके दायरे में न्यू दक्षिणी बाईपास और ग्वालियर हाईवे आ रहा है। जयपुर हाईवे स्थित कौरई टोल प्लाजा की दर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
मंगलवार रात 12 बजे से टोल टैक्स में पांच से 10 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी
दर में बदलाव एक सितंबर से होगा। अब सभी टोल प्लाजा में कैश पेमेंट नहीं होगा। फास्टैग न होने पर दोगुणा टोल वसूला जाएगा। वार्षिक फास्टैग पास में 75 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 3000 के बदले अब इसकी कीमत 3075 रुपये हो गई है।
जाजऊ टोल प्लाजा ग्वालियर हाईवे
- कार और हल्के वाहनों के टोल टैक्स में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है।
- लाइट कमर्शियल व्हीकल में प्रति यात्रा पांच रुपये, तीन धुरी वाले वाहनों पर पांच रुपये और भारी वाहनों पर 10 से 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
- लाइट कमर्शियल व्हीकल का टोल टैक्स प्रति यात्रा 145 रुपये, 24 घंटे में वापसी पर 220 रुपये, एक महिला या 50 सिंगल यात्रा 4910 रुपये शामिल है।
- भारी वाहनों से प्रति यात्रा 485 रुपये, 24 घंटे में वापसी पर 725 रुपये, 50 यात्रा पर 16,135 रुपये का टोल टैक्स वसूला जाएगा।
रायभा टोल प्लाजा न्यू दक्षिणी बाईपास
हल्के कमर्शियल वाहन प्रति यात्रा 140 रुपये, 24 घंटे में वापसी पर 210 रुपये, 50 यात्रा पर 4630 रुपये लिया जाएगा। तीन धुरी वाले वाहनों का टोल टैक्स क्रमश: 315 रुपये, 470 रुपये और 10580 रुपये होगा।

