आलू के कच्चे पत्ते हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. आयुर्वेद में इन्हें दर्जनों बीमारियों का कल कहा जाता है. चिकित्सा के सलाह पर कच्चे आलू के पत्तों का सेवन कर हम कई चीजों को दूर कर सकते हैं. आलू के पत्ते का प्रयोग आंखों की सूजन, लाली और थकान कम करने के लिए किया जा सकता है. आलू के स्लाइस को 10-15 मिनट आंखों पर रखने से राहत मिलती है. इसके अलावा इसके पत्ते भी कई चीजों में उपयोगी बताए गए हैं.

आलू के पत्ते आयुर्वेद में अपने रोपण और सूजन कम करने वाले गुणों के लिए जाने जाते हैं. इनके अर्क का उपयोग बाहरी रूप से सूजन कम करने, त्वचा की समस्याओं और कभी-कभी गले की जलन/साइनसाइटिस में सीमित मात्रा में प्रयोग किया जा सकता है. हालांकि, इन्हें खाने से पहले सही जानकारी और सावधानी अत्यंत आवश्यक है.

डॉक्टर रवि आर्य ने बताया कि आलू या आलू के पत्ते का प्रयोग आंखों की सूजन, लाली और थकान कम करने के लिए किया जा सकता है. आलू के स्लाइस को 10-15 मिनट आंखों पर रखने से राहत मिलती है. इसके अलावा इसके पत्ते भी कई चीजों में उपयोगी बताए गए हैं.

आलू के पत्ते मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. क्योंकि वे रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में सहायक पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. इसके साथ ही अन्य कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कच्चा आलू के पत्ते त्वचा (दाग-धब्बे, टैनिंग) और आंखों (डार्क सर्कल्स, सूजन) के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और ब्लीचिंग गुण स्किन को निखारते हैं. टोन ईवन करते हैं. और आंखों के नीचे की थकावट व सूजन को दूर कर ठंडक प्रदान करते हैं.

कच्चे आलू और इसके पत्तों का रस दाद, खाज और खुजली में राहत प्रदान कर सकता है. आलू को काटकर प्रभावित स्थान पर मलने या पत्तों को पीसकर लगाने से सूजन कम होती है और फंगल संक्रमण में आराम मिलता है. यह एक घरेलू उपाय है. लेकिन यह त्वचा विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए एंटीफंगल उपचार का विकल्प नहीं हो सकता है.

कच्चे आलू के पत्तों का का रस या पेस्ट त्वचा के लिए एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट और चमकदार त्वचा पाने का शानदार घरेलू उपाय है. यह दाग-धब्बों, टैनिंग, और एक्स्ट्रा ऑयल को कम करके त्वचा को चमकदार बनाता है. आलू में मौजूद विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व कोलेजन बढ़ाते है. जिससे स्किन फ्रेश और चमकदार दिखती है.

आलू के पत्ते वैसे तो कई चीजों में फायदेमंद होते हैं. लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए और चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए. बिना चिकित्सक की सलाह के इसका सेवन करने से बचना चाहिए.

