एसआई भर्ती परीक्षा के सवाल को लेकर विवाद
यूपी में आज हुए SI भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न और उसके ऑप्शन को लेकर सियासी विवाद शुरू हो गया है, जिसके बाद बीजेपी के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने सीएम योगी को चिट्ठी लिखी है और SI भरती के प्रश्नों में गलत संदर्भ में पंडित शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रश्न आया है अवसर के अनुसार बदल जाने वाले के लिए एक शब्द में उत्तर दें और इस प्रश्न के विकल्प ऐसे हैं कि जिसे लेकर विवाद हुआ है। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई है, जिसमें 14 तारीख की परीक्षा आज संपन्न हो गई है।
विकल्प
1 पंडित
2 अवसरवादी
3 निष्कपट
4 सदाचारी
सुभासपा नेता ने भी जताया विरोध
सुहेलदेव भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने भी इसे लेकर विरोध जताया और ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा, “आज यूपी पुलिस SI (दारोगा) परीक्षा में सामान्य हिंदी सेक्शन का यह प्रश्न आया: ‘अवसर के अनुसार बदल जाने वाला’ – विकल्पों में पंडित को शामिल करना न सिर्फ भाषाई भूल है, बल्कि ब्राह्मण समाज और भारतीय विद्वत् परंपरा का खुला अपमान है!पंडित का अर्थ विद्वान, शास्त्रज्ञ और सम्मान का प्रतीक है – अवसरवाद का नहीं। परीक्षा आयोजक ने लाखों युवाओं को भ्रमित किया और समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाई।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जी के मार्गदर्शन में, सामाजिक न्याय और सभी वर्गों के सम्मान की लड़ाई लड़ती है। ब्राह्मण हो या पिछड़ा, हर समाज का सम्मान हमारा मूल मंत्र है।मैं SBSP की ओर से मांग करता हूँ कि UPPRPB तुरंत इस गलती को सुधारें, सही उत्तर अवसरवादी घोषित करें, माफी मांगें और भविष्य में ऐसी असंवेदनशीलता से बचें। सामाजिक सद्भाव और न्याय का अपमान बर्दाश्त नहीं!#SuheldevBharatiyaSamajParty #SocialJustice #OmPrakashRajbhar #UPSI2026 #JaiSuheldev ”

