Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, हाथों-हाथ बिके 31सौ के भी टिकट, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली सॉलिड कमाई

Bollywood

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के लिए लोगों की एक्साइटमेंट पीक पर है. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते है कि इसके 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू शो के लिए ही धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है. यहां तक कि महंगे टिकट भी हाथों हाथ बिक रहे हैं. चलिए यहां जान लेते है कि धुरंधर 2 ने फिलहाल पेड प्रीव्यू शो के लिए हो रही एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन कर डाला है?

धुरंधर 2 की पेड प्रीव्यू शो के लिए एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

धुरंधर 2 के पिछले हफ्ते रिलीज हुए ट्रेलर के बाद से इसके पेड प्रीव्यू शोज की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी. दिलचस्प बात ये है कि इसे प्री टिकट सेल में उम्मीद से कई गुना ज्यादा शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. धुरंधर: द रिवेंज एक पैन-इंडिया फिल्म है, जो हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है.

  • बता दे कि फिल्म ने अब तक पूरे भारत में 8,337 शो के लिए 3.48 लाख टिकट बेचे हैं.
  •  सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी के साथ ये फिल्म अब तक अपनी प्रीमियर एडवांस बुकिंग से 18.64 करोड़ कमा चुकी है.
  • फिल्म ट्रैकर के मुताबिक, हिंदी (2D) वर्जन में धुरंधर 2 7,951 शो में 3.23 लाख टिकट बेचकर  सबसे ज्यादा 18.16 करोड़ की कमाई की है.
  • वहीं हिंदी डॉल्बी सिनेमा फॉर्मेट ने 203 टिकट से 1.57 लाख और कमा लिए हैं.
  • डब वर्जन की बात करें तो इसने तमिल (2D) में 15,385 टिकटों से 23.58 लाख कमाए हैं.
  •  इसके बाद तेलुगु (2D) ने 7,827 टिकटों से 18.54 लाख, कन्नड़ (2D) वर्जन ने 479 टिकटों से 2.04 लाख और मलयालम (2D) वर्जन ने एडवांस सेल से 934 टिकटों से 2.25 लाख कमाए हैं.

31सौ के टिकट भी धड़ाधड़ बिक रहे हैं
धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू के शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए आईएनओएक्स, सिनेपोलिस और PVR जैसी बड़ी सिनेमा चेन ने धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू के ज़रिए नई प्रीमियम कैटेगरी शुरू की हैं. पूरे भारत में इन शो सबसे ज्यादा महंगे टिकट मुंबई के बोरीवली में स्काई सिटी मॉल के INOX मेगाप्लेक्स में बिके हैं. यहां  रिक्लाइनर प्राइम कैटेगरी में 3,100 रुपये की कैटेगरी भी सोल्ड आउट हो चुकी है.

धुरंधर 2 के बारे में
बता दें कि आदित्य और लोकेश धर के B62 स्टूडियोज़ और ज्योति देशपांडे के जियो स्टूडियोज़ ने मिलकर ‘धुरंधर 2’ बनाई है. इसमें रणवीर, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन पहले पार्ट के अपने किरदारों को दोहराते हुए नजर आएंगे. इसका पहला पार्ट धुरंधर घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बन गई, जिसने 890 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाए, और दुनिया भर में चौथी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बन गई, जिसने 1300 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *