नोएडा में प्रेमिका के साथ आए उसके भाई ने युवक की गोली मारकर हत्या की।
Noida Holi Murder Case: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी होली के दौरान गोलियों से गूंज उठा, जहां एक युवक की उसकी ही प्रेमिका के भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह पूरा मामला थाना सेक्टर 113 इलाके का है। बता दें कि मृतक की पहचान 39 साल के साहिल सिंघल के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे सोसाइटी में होली की खुशी के बीच सनसनी फैल गई।
भाइयों के साथ मिलने पहुंची थी महिला
पुलिस के मुताबिक, साहिल सिंघल पहले से शादीशुदा है और उसका पिछले 4 साल से एक अन्य महिला के साथ Extramarital Affair भी चल रहा था। होली के मौके पर वह महिला अपने दो भाइयों के साथ साहिल से मिलने सोसाइटी पहुंची थी। सोसाइटी में एंट्री खुद साहिल ने ही उन्हें दिलाई थी। लेकिन प्रेमिका के इन्हीं भाइयों ने साहिल के हत्याकांड को अंजाम दिया।
महिला के भाई ने साहिल पर चलाई गोली
उनकी मुलाकात के दौरान, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला के भाई ने गुस्से में आकर साहिल पर गोली चला दी। ये गोली सीधे साहिल के शरीर में जा ली। इससे वह मौके पर ही तड़पने लगा। गोली लगने के बाद परिजन उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साहिल की जान नहीं बच पाई।
पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-113 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है और मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें उनके गुनाहों की सजा दिलाई जाएगी।
(इनपुट- राहुल ठाकुर)
ये भी पढ़ें- ‘होली मिलन’ के बहाने घर में घुसे बदमाश, कारोबारी दंपति को बनाया बंधक, लाखों के जेवर-कैश ले उड़े
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

