PCB ने हर पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लगाया लाखों का जुर्माना, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने की मिली इतनी बड़ी सजा

SPORTS NEWS

PCB Fined Each Pakistani Player Lakhs Of Rupees: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. इसका खामियाजा खिलाड़ियों के लिए बहुत महंगा साबित होने वाला है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाक टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर सख्त कदम उठाया है. पीसीबी ने हर एक खिलाड़ी पर जुर्माना लगाने का फैसला लिया है. ये सजा पाकिस्तानी टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद दी गई है. इसमें खास बात ये है कि पीसीबी खुद ही इस राशि को खिलाड़ियों से वसूलेगी, जो काफी हैरान करने वाला फैसला भी माना जा रहा है.

पीसीबी ने हर खिलाड़ी पर लगाया लाखों का जुर्माना

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड से ही पाकिस्तान की टीम बाहर हो गई है. ये लगातार चौथा आईसीसी टूर्नामेंट है, जिसमें पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में तक नहीं पहुंच पाई है. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक्शन मूड में आ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीबी ने टीम के हर एक खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये (लगभग 16 लाख भारतीय रुपये) का जुर्माना लगाया है. ये जुर्माना टीम के सभी सदस्यों पर लागू है, जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था. पाकिस्तानी क्रिकेटरों के लिए ये काफी बड़ी रकम है, खासकर जब टीम पहले से ही आलोचना का सामना कर रही है. पीसीबी इन रकम को खुद वसूली करेगा. खिलाड़ियों को अपनी सैलरी, मैच फीस या बाकी भुगतानों से ये कटौती सहनी पड़ेगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का बुरा हाल

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले थे, इसके बावजूद वो फायदा उठाने ने नाकाम रही. इस टूर्नामेंट की शुरुआत पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराकर की थी. हालांकि, इस मैच में भी वे हारने से बाल-बाल बची थी. इसके बाद अमेरिका के खिलाफ भी उसने 32 रनों से जीत हासिल की, लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा. फिर जैसे-तैसे उनसे सुपर-8 में अपनी जगह बनाई थी. हालांकि, इस टूर्नामेंट के सुपर-8 राउंड में उसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद फिर इंग्लैंड ने उसे 2 विकेट से हरा दिया था. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ उसने जीत हासिल तो कि लेकिन नेट रन रेट के कारण वे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *