Rinku Singh Father Death: क्या रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर? पिता के निधन के बाद BCCI ने दिया ताजा अपडेट

SPORTS NEWS

 

Rinku Singh Update: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) पर शुक्रवार (27 फरवरी) को दुखों को पहाड़ टूटा. सुबह 5 बजे के करीब खबर आई कि लिवर कैंसर से जूझ रहे रिंकू के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया. पिछली रात यानी गुरुवार को टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 का दूसरा मैच चेन्नई में खेला था, जिसमें रिंकू को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी.

अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या पिता के निधन के बाद रिंकू मौजूदा टी20 विश्व कप से बाहर हो गए? तो आइए जानते हैं कि रिंकू सिंह को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI की तरफ से क्या ताजा अपडेट दिया गया.

नोएडा पहुंचे रिंकू सिंह

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मैं इस मुश्किल वक्त में बीसीसीआई की तरफ से रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. वह सुबह 5 बजे चेन्नई से ग्रेडर नोएडा के अस्पताल पहुंच गए थे, जहां उनके पिता का इलाज चल रहा था.”

नहीं खेलेंगे अगला मैच

आगे देवजीत सैकिया ने बताया कि रिंकू वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 का अगला मैच नहीं खेलेंगे. फिलहाल वह पूरे वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुए हैं. मेन इन ब्लू को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला कोलकाता में खेलना है. बताते चलें कि यह मैच टीम इंडिया के लिए वर्चुअल क्वार्टर फाइनल के रूप में होगा. इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम ग्रुप-1 से दूसरी सेमीफाइनलिस्ट बनेगी.

21 फरवरी को अस्पताल में हुए थे भर्ती

गौरतलब है कि कैंसर बीमारी से जूझने वाले रिंकू के पिता की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें 21 फरवरी को ग्रेडर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रिंकू एक बार इससे पहले भी पिता को देखने के लिए टीम इंडिया का कैंप छोड़कर आए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *