Ordnance Factory Khamaria Recruitment 2026: डेंजर बिल्डिंग वर्कर के 350 पदों पर भर्ती का मौका, बिना परीक्षा के सिर्फ मेरिट के आधार पर होगी भर्ती

Latest News

Ordnance Factory Khamaria Recruitment 2026: जबलपुर के खामरिया स्थिति ऑर्डनेंस फैक्टरी में डेंजर बिल्डिंग वर्कर के 350 पदों पर सीमित अवधि में भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इन पदों के लिए चयन सिर्फ मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना है

Ordnance Factory Khamaria Recruitment 2026: मध्य प्रदेश के जबलपुर की खामरिया स्थित ऑर्डनेंस फैक्टरी से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इस ऑर्डनेंस फैक्टरी में डेंजर बिल्डिंग वर्कर (DBW) के 350 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। यानी उन्हें एक तय फॉर्मेट में आवेशन फॉर्म भर कर बताए गए पते पर भेजना होगा।

इन पदों के लिए 4 अप्रैल 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पता होना चाहिए, कि उन्हें पहले एक साल के लिए ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया, जबलपुर, मध्य प्रदेश में काम करना होगा। इनकी नियुक्ति को फैक्ट्री की जरूरत और निजी प्रदर्शन के आधार पर काम शुरू होने की तारीख से ज्यादा से ज्यादा चार साल तक बढ़ाया जा सकता है।

पदों का विवरण : एक नजर में

विज्ञापन नंबर : 03/GA/RC/Tenure/DBW/06/2026

डेंजर बिल्डिंग वर्कर : 350 वैकेंसी

जरूरी तारीखें: आवेदन शुरू होने की तारीख : 04-04-2026

आवेदन की आखिरी तारीख : 24-04-2026

ये योग्यता है जरूरी

शैक्षिक योग्य : ऑर्डनेंस फैक्ट्रीज से अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट (AOCP) ट्रेड (NCTVT) के एक्स-अपरेंटिस और सरकारी/प्राइवेट संस्थान से एओसीपी ट्रेड (NCTVT) कैंडिडेट जो सरकार से मान्यता प्राप्त हों और सरकारी आईटीआई से एओसीपी (NCTVT) वाले कैंडिडेट पर विचार किया जाएगा।

उम्र सीमा : कैंडिडेट की उम्र 24-04-2026 को कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी निर्देशों के अनुसार ऊपरी उम्र सीमा में छूट लागू है।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन केवल एनसीटीवीटी और ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट के क्रम में किया जाएगा। मेरिट लिस्ट एनसीटीवीटी परीक्षा और ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

कैसे आवेदन करें

आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी तरह से सहायक दस्तावेजों के साथ पूरी तरह से भरा हुआ आवेदन फॉर्म

चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया, जिला: जबलपुर, मध्य प्रदेश, पिन -482005 को भेजें।

खमरिया, जबलपुर में करना होगा काम

दूसरे राज्यों से आने वाले चयनित उम्मीदवारों को जबलपुर के ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया जबलपुर, मध्य प्रदेश में नौकरी करनी होगी। यह एक परमानेंट फैसिलिटी है — फील्ड पोस्टिंग नहीं। कंपनी क्वार्टर खाली होने पर उपलब्ध हैं, लाइसेंस फीस स्टैंडर्ड रेट पर काटी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *