कौलाराकलां में राजस्व विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई:अतिक्रमण हटाकर ग्राम समाज की भूमि कराई कब्जा मुक्त

AGRA NEWS Latest News

आगरा में राजस्व विभाग की टीम ने सदर तहसील के ग्राम तनौरा नूरपुर में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ग्राम समाज की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

जानकारी के अनुसार, गाटा संख्या 389 रकबा 0.1380 हेक्टेयर नवीन परती की भूमि पर ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर रखा था। इस पर भैंसें बांधी जा रही थीं, बिटोरे रखे थे और झोपड़ियां भी बना ली गई थीं।

मामले की सुनवाई के बाद उपजिलाधिकारी सदर आगरा के निर्देश पर एक राजस्व टीम का गठन किया गया।

नायब तहसीलदार कुडौल के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटवाकर भूमि को खाली कराया। इसी कार्रवाई के तहत ग्राम के गाटा संख्या 407 रकबा 0.0350 हेक्टेयर खाद के गड्ढे की भूमि को भी कब्जा मुक्त कराया गया।

राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *