आगरा में मंदिर का घंटा बजाते ही महिला की मौत:काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो बेटी ने जाकर देखा, लोगों बोले- घंटे में करंट आ रहा

AGRA NEWS Latest News

आगरा में मंदिर में पूजा करने आई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला के काफी देर तक घर न पहुंचने पर बेटी मंदिर में देखने पहुंची तो वह मां पड़ी मिली। चीख-पुकार पर पहुंचे परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे से परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरा मामला इरादतनगर थाना क्षेत्र के पुसेंता गांव का है।

अब जानिए पूरा मामला….

पुसेंता गांव के रहने वाले नीरज बाबू की पत्नी पुष्पा (49) सोमवार सुबह करीब 6 बजे घर के पास स्थित भोलेनाथ के मंदिर में पूजा करने गईं थीं। पूजा के बाद जैसे ही पुष्पा ने घंटा बजाया। वह करंट की चपेट में आ गईं।

करंट लगने से पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। मगर किसी को पता नहीं चल सका। इधर, काफी देर तक उनके घर न पहुंचने पर बेटी वर्षा मां को देखते हुए मंदिर पहुंची। मंदिर में मां को अचेत पड़ा देखा। इस पर उसने शोर मचाया।

लोगों का कहना है कि मंदिर के ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजरी है। मंदिर के गुंबद पर त्रिशूल लगा था। आधी में यह त्रिशूल हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया था। इससे लोहे की सरिया में जंजीर से बंधे घंटे में भी करंट आ गया।

घटना के लिए ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। वहीं सूचना इरादतनगर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *