पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी नीरेश अभ्यर्थियों को ठगने के लिए अपने पास कई अभ्यर्थियों के कॉल लेटर के स्क्रीनशॉट रखता है। जब से आगरा में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से वह भर्ती स्थल पर पहुंच रहा था। अभ्यर्थियों के शामिल होने के वीडियो और फोटो खींचता है। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर डाल देता है। अगर कोई अभ्यर्थी बातों के जाल में आता है तो उन्हें मोबाइल में कॉल लेटर के स्क्रीनशॉट दिखाता है।
आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के पांचवें दिन रविवार को पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार कर लिया। वह सैन्य अधिकारियों से जुगाड़ होने का दावा कर एक लाख रुपये में मेडिकल में पास कराने और तीन लाख में अग्निवीर बनाने का झांसा देकर ठगी की कोशिश कर रहा था। आरोपी नीरेश सेना भर्ती की कोचिंग चलाता है। वह बमरौली कटारा के गांव एत्मादपुर मदरा का रहने वाला है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

