70 KM की रफ्तार से आंधी, खूब होगी बारिश; जानें दिल्ली-NCR से UP-बिहार तक के मौसम का हाल

Latest News

दिल्ली में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। IMD के अनुसार, दिन भर गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। दिल्ली में दिन का तापमान फिलहाल सामान्य से ऊपर बना रहेगा।

Weather Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के बड़े हिस्से के लिए मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। एक ओर जहां उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज के साथ छींटे और तेज हवाएं चलने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर कुछ हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

आईएमडी के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली कड़कने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। यह बदलाव पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक फैलेगा। वहीं, इस सप्ताह के अंत तक मैदानी क्षेत्रों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भीषण आंधी आने की आशंका है।

पूर्वोत्तर के राज्यों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज और तेज हवाओं के साथ व्यापक बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी बिजली कड़कने और रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं।

गर्मी और उमस का प्रकोप

छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि तटीय महाराष्ट्र और केरल के इलाकों में गर्मी के साथ अत्यधिक उमस परेशान कर सकती है। आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में शुरुआत में बढ़ोत्तरी होगी, जिसके बाद यह स्थिर हो जाएगा। उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में शुरुआती बढ़त के बाद तापमान में मामूली गिरावट आने की उम्मीद है।

दिल्ली का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। IMD के अनुसार, दिन भर गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। दिल्ली में दिन का तापमान फिलहाल सामान्य से ऊपर बना रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में यह मौसमी औसत के करीब आ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *