RBSE Rajasthan 10th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 94.23 स्टूडेंट्स हुए पास, चेष्टा शर्मा ने किया टॉप

Latest News

राजस्थान बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट जारी हो गया है। RBSE Rajasthan Board 10th result 2026 छात्र वेबसाइट, SMS एवं डिजिलॉकर से परिणाम चेक कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड 10th बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले लगभग 10 लाख छात्रों के लिए निर्याणक दिन रहा है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) की ओर से आरबीएसई माध्यमिक रिजल्ट (RBSE 10th Result 2026) 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे जारी कर दिया गया है।

शिक्षा मंत्री एवं बोर्ड अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑनलाइन रिजल्ट घोषित होने के बाद डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in एवं rajresults.nic.in पर एक्टिव हो गया है। अब छात्र साइट या नीचे इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से परिणाम की जांच कर सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक: RBSE Rajasthan 10th Result 2026 Link 

डिजिटल मार्कशीट कर सकते हैं डाउनलोड

छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से आज रिजल्ट चेक करने के साथ ही डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिन बाद स्कूल से प्राप्त होगी।

इस साइट से चेक करें रिजल्ट

अगर आप अभी भी परिणाम नहीं चेक कर पा रहे हैं तो https://rajasthan.indiaresults.com/ पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

SMS से चेक कर लें रिजल्ट

अगर छात्र वेबसाइट से रिजल्ट चेक नहीं कर पा रहे हैं तो वे SMS से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज बॉक्स में RJ10 <स्पेस> Roll Number (रोल नंबर) लिखकर 5676750 या 56263 पर भेजना होगा।

यह भी पढ़ें-

Rajasthan Board Result 2026 10th: बिना इंटरनेट के ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट, केवल Roll Number करना है दर्ज

RBSE Board ने दी छात्रों को बधाई

राजस्थान बोर्ड ने छात्रों को रिजल्ट जारी होने की बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *