बर्थडे की शाम गर्लफ्रेंड गौरी और एक्स वाइफ किरण के साथ स्पॉट हुए आमिर खान, बेटे आजाद भी आए नजर

Bollywood

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने आज यानी 14 मार्च को अपना 61वां बर्थडे मनाया है. सादगी से जीने वाले आमिर खान ने बर्थडे को भी काफी सादगी से ही मनाया है. उन्होंने बर्थडे पर कोई पार्टी नहीं की लेकिन वो अपनी एक्स वाइफ किरण राव, बेटे आजाद और गर्लफ्रेंड गौरी के साथ डिनर के लिए गए थे. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

परिवार के साथ मनाया आमिर ने बर्थडे
आमिर खान ने अपने बर्थडे पर इस बार कोई लैविश पार्टी या कोई ग्रैंड सेलिब्रेशन नहीं किया है. उन्होंने इसे अपने परिवार के साथ सादगी से मनाया. आमिर खान अपने बर्थडे की शाम गर्लफ्रेंड गौरी के साथ स्पॉट हुए. इस दौरान एक्टर ने ब्लैक कलर की लाइनिंग वाली टी-शर्ट पहनी थी. तो वहीं गौरी ग्रीन कलर का टॉप और जींस पहनी थीं. दोनों की सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया.

किरण और आजाद को देख हैरान हुए फैंस
इस सेलिब्रेशन में केवल आमिर और गौरी ही नहीं थे, बल्कि आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव भी मौजूद थी. तो वहीं किरण और आमिर के बेटे आजाम भी इनके साथ स्पॉट हुए. ये सभी एक परिवार की तरह ही साथ में वहां से निकले. एक ही गाड़ी में आमिर आगे की तरफ बैठे थे, तो करिण आजाद और गौरी तीनों पीछे साथ में बैठे नजर आए. ये देखकर आमिर के फैंस भी काफी हैरान नजर आए.

बता दें कि वैसे भी आमिर खान इस बार अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करना चाहते थे. क्योंकि वो इससमय अपनी आगामी फिल्म ‘एक दिन’ के पोस्ट प्रोडक्शन के काम में जुटे हुए हैं. हालांकि इस को उन्होंने परिवार के साथ डिनर कर जरूर मनाया है. बात करें ‘एक दिन’ फिल्म के बारे में तो इस फिल्म में आमिर के बेटे जुनैद खान और साईं पल्लवी नजर आने वाले हैं. फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनरतले बन रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *