20 वर्षीय युवक ने 35 साल की महिला से शादी से इंकार पर दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, गिरने का LIVE वीडियो वायरल

UTTAR PRADESH

Image Source : REPORTER INPUT
दूसरी मंजिल से गिरा युवक

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के श्याम नगर में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में आकर दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना का लाइव वीडियो पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अपने से 15 साल बड़ी महिला से हुआ प्यार

बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय युवक को अपने से करीब 15 साल बड़ी 35 वर्षीय महिला से प्रेम हो गया था। युवक महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार और महिला ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया।

इलाके में मच गया हड़कंप

आरोप है कि शादी से इंकार के बाद युवक ने भावावेश में आकर दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घर एवं मुहल्ले के लोग घटना स्थल पर पहुंचे, पीड़ित युवक को अस्पताल लेकर गए।

जबरदस्ती शादी का दबाव बन रहा पीड़ित लड़का

वहीं, लड़की के पिता का कहना है कि लड़का जबरदस्ती शादी का दबाव बना रहा था। जबकि वह और उनकी बेटी इस शादी के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं, लड़का पक्ष भी लड़के को समझाने में लगा हुआ है।


मामला सामने आने के बाद पुलिस भी पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

अलीगढ़ से प्रदीप की रिपोर्ट