जब सेट पर आमिर खान के इस बिहेवियर पर भड़क गए थे अमरीश पुरी, सबके सामने एक्टर को लगाई थी डांट

Bollywood

आज आमिर खान को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाना जाता है और वे इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर्स में गिने जाते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने पर्दे के पीछे भी काम किया था. साल 1985 में आई फिल्म ‘जबरदस्त’ में आमिर ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. इस फिल्म में संजीव कुमार, सनी देओल और अमरीश पुरी जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे.

इस फिल्म को आमिर के चाचा नासिर हुसैन ने डायरेक्ट किया था. उन्हीं के साथ आमिर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे. सेट पर आमिर की एक बात से अमरीश पुरी काफी भड़क गए थे और उन्होंने आमिर को सबसे सामने डांट लगा दी थी. आमिर ने ये किस्सा खुद एक बार सुनाया था.

आमिर खान के इस बिहेवियर पर भड़क गए थे अमरीश पुरी 
आमिर ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं कंटिन्यूटी में बहुत तेज था. उनका (अमरीश पुरी) एक शॉट था, जिसमें वो अपनी कंटिन्यूटी भूल जा रहे थे. उनका हाथ टेलिफोन पर रहना था. वो अपनी लाइन्स और कंटिन्यूटी दोनों भूल रहे थे. वो इरिटेट हो रहे थे, होता है कभी कभी ऐसा. वो रिहर्सल कर रहे थे और मैं रिहर्सल के बाद उन्हें कहूं कि आपका हाथ फोन. तो वो बोले- हां हां.’

अमरीश पुरी ने लगाई थी आमिर खान को डांंट
आमिर ने आगे बताया कि ऐसा तीन चार दफा हुआ. वो बार-बार टेलीफोन पर हाथ रखना भूल रहे थे और वो लाइन भी भूल रहे थे, जिसकी वजह से इरिटेट हो रहे थे. आमिर ने जब चौथी बार उन्हें फोन पर हाथ रखने के लिए याद दिलाया तो अमरीश पुरी भड़क उठे और गुस्सा में उन्होंने कहा, ‘हां हां पता है. हाथ फोन पर, बार बार बोल रहे हो.’

आमिर ने कहा, ‘अमरीश जी की आवाज मोटर साइकिल की तरह थी. बहुत भारी थी उनकी आवाज. जो उन्होंने डांट लगाई जोर से तो सन्नाटा छा गया पूरे सेट पर. और सबकी नजरें मुझपर. बहुत जबरदस्त डांट थी. मुझे बहुत बुरा लगा, मुझे गुस्सा भी आया कि एक तो मैं काम कर रहा हूं अपना, सही चीज बता रहा हूं. फिर भी डांट पड़ रही है. सेट पर 5-6 सेकेंड किसी ने कुछ बोला ही नहीं.’

बाद में अमरीश पुरी ने मांगी थी माफी
आमिर ने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर नासिर हुसैन अपने एक्टर को डिस्टर्ब नहीं करना चाहते थे और वो ये भी नहीं चाहते थे कि कोई उनके असिस्टेंट को बिना गलती के डांट लगाए, लेकिन वो इस बारे में अमरीश को सीधे बोल नहीं सकते थे. तो फिर उन्होंने कहा, ‘अमरीश जी क्या है मैंने अपने असिस्टेंट से कहा कि एक्टर चाहे उन्हें कितना भी डांटे, वो अपना काम करते रहें. तो फिर अमरीश जी ने कहा नहीं नहीं सॉरी बेटा.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *