The Kerala Story 2 Box Office: 2026 की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसर लिस्ट में शामिल हुई ‘द केरल स्टोरी 2’, 5 फिल्मों को छोड़ा पीछे

Bollywood

The Kerala Story 2 Box Office: ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. काफी कंट्रोवर्सी के बाद ये फिल्म थिएटर तक पहुंच पाई. रिलीज के चार दिन पूरे हो चुके हैं और कमाई के मामले में यह 2026 की कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है.

चार दिनों में कितना रहा कलेक्शन?

 ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने चार दिनों में भारत में कुल 12.90 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.

  • फिल्म ने पहले दिन 0.75 करोड़ से धीमी शुरुआत की, लेकिन वीकेंड पर जबरदस्त उछाल देखने को मिला.
  • दूसरे दिन (शनिवार) 520 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 4.65 करोड़ की कमाई हुई
  • तीसरे दिन (रविवार) 4.75 करोड़ कमाए
  • चौथे दिन (सोमवार) वर्किंग डे होने की वजह से 42.11 प्रतिशत की गिरावट रही और फिल्म ने 2.75 करोड़ कमाए

कुल कलेक्शन: 12.90 करोड़

इन पांच फिल्मों को छोड़ा पीछे

इस कमाई के साथ ‘द केरल स्टोरी 2’ ने हालिया रिलीज कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें शामिल हैं.

  1. अस्सी- 8.71 करोड़
  2. दो दीवाने शहर में- 7.01 करोड़
  3. तू या मैं- 6.61 करोड़
  4. राहु केतु- 6.37 करोड़
  5. हैप्पी पटेल- 6.20 करोड़

2026 की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसर में एंट्री

अब यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 हिंदी फिल्मों में शामिल हो चुकी है. 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसर हिंदी फिल्मों में पहले नंबर पर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ है. वहीं दूसरे नंबर पर शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ है. ये फिल्म अब भी कमाई कर रही है. तीसरे नंबर पर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ है तो वहीं चौथे पर ‘इक्कीस’ है. चार दिनों की कमाई में ही ‘द केरल स्टोरी 2’ नंबर पांच पर पहुंच चुकी है.

2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 हिंदी फिल्में

बॉर्डर 2 – 361.02 करोड़
ओ’रोमियो – 76.37 करोड़
मर्दानी 3 – 50.93 करोड़
इक्कीस – 36.25 करोड़
द केरल स्टोरी 2 – 12.80 करोड़

कंट्रोवर्सी का मिला फायदा?

कहीं न कहीं फिल्म को विवादों का फायदा मिलता दिख रहा है. रिलीज से पहले इसे प्रोपगैंडा फिल्म कहकर आलोचना झेलनी पड़ी. फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इसे लेकर बयान दिया कि यह फिल्म लोगों को बांटने के मकसद से बनाई गई है. उन्होंने तो ये भी कह दिया, ‘इस फिल्म का जो मेकर है वो एक लालची आदमी है. वो सिर्फ पैसे बनाना चाहता है.’

वहीं, प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने जवाब देते हुए कहा कि फिल्म भारतीय न्याय प्रणाली में दर्ज वास्तविक मामलों पर आधारित है.

रिलीज से पहले मामला कोर्ट तक पहुंचा और केरल हाईकोर्ट ने अस्थायी रोक भी लगाई थी, जिसे बाद में हटा लिया गया. 

फिल्म के बारे में
यह 2023 में रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी’ का सीक्वल है, जिसे कामाख्या नारायण सिंह ने डायेक्ट किया है. 

द केरल स्टोरी 2 रिव्यू (The Kerala Story 2 Review)

एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को पांच में से 2.5 स्टार देते हुए लिखा है, ‘फिल्म के तौर पर ये एक ठीक-ठाक फिल्म है. पहले पार्ट से कमजोर है, कई जगह चीजों को ज्यादा खींचा गया है. बड़ा चढ़ा कर भी दिखाया गया है. कई जगह इन लड़कियों के साथ बुरा होते देख आपकी रूह कांप जाती है और आपको लगता है कि अगर ये सच है तो बड़ा घिनौना सच है. क्लाइमैक्स कुछ ज्यादा ड्रामेटिक कर दिया गया है.’ 

(NOTE: फिल्मों की कमाई के आँकड़े sacnilk.com और koimoi.com से लिए गए हैं.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *