नाले में जा गिरी कार
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। नोएडा में एक तेज रफ्तार कार नाले पर जा गिरी। ये घटना बिसरख पुलिस स्टेशन के हनुमान मंदिर के पास हुई है। जहां एक कार कंट्रोल खोने के बाद नाले में गिर गई। ये घटना रविवार रात की है। इस घटना के बाद का वीडियो सामने आया है।
सुरक्षित बाहर निकला ड्राइवर
कार के नाले में गिरने के बाद ड्राइवर सुरक्षित बाहर निकल आया। कार चालक की पहचान सुशील त्यागी के तौर पर हुई है, उसे कोई चोट नहीं आई है। देर रात ही लोकल पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंच गई। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।
जब नोएडा में कार सवार की डूबने से हुई थी मौत
वहीं, नोएडा में इसके पहले एक कार सवार युवक की निर्माणाधीन साइट के पास डूबने से मौत हो गई थी। ये घटना सेक्टर-150 में ATS Le Grandiose सोसायटी के नजदीक एक मोड़ पर हुई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद नोएडा की निर्माण साइटों की लापरवाही, रोड सेफ्टी की कमी पर सवाल खड़े हुए थे।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मांगी थी मदद
जब कार पानी में डूबने लगी तो सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज किसी तरह बाहर निकले और कार की छत पर चढ़ गए। उन्होंने फोन पर अपने पिता राजकुमार मेहता को लोकेशन शेयर की और मदद मांगी। पिता मौके पर पहुंचे, लेकिन युवराज तैरना नहीं जानते थे।
रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी से चली गई थी जान
वे लगभग 1-2 घंटे तक चिल्लाते रहे। फोन की टॉर्च जलाकर सिग्नल भी देते रहे। CCTV फुटेज और वीडियो में उनकी अंतिम चीखें और फ्लैशलाइट कैद हुईं। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रेस्क्यू में देरी हुई। कोई भी पानी में नहीं उतरा। इस तरह सबके सामने युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान चली गई।

