jio 448 Plan Details: कई लोग अपने प्राइमरी नंबर के साथ एक दूसरा नंबर भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, महंगे होते रिचार्ज प्लान्स की वजह से दो नंबर एक्टिव रखना काफी खर्चीला हो गया है। ऐसे में अगर आपका दूसरा नंबर Jio का है, तो आप 160 रुपये महीना से कम खर्च में अपना नंबर चालू रख सकते हैं। इसमें ना सिर्फ आपका नंबर बंद किए जाने के खतरे से बाहर रहेगा बल्कि आप पूरे 84 दिन उस पर SMS और कॉलिंग की सेवा का फायदा भी ले सकेंगे।

Jio 84 Days Validity Recharge: अगर आप अपने Jio नंबर को सिर्फ कॉलिंग के इस्तेमाल करते हैं, तो Jio के पोर्टफोलियो में आपके लिए एक शानदार प्लान उपलब्ध है। आप 450 रुपये से भी कम में पूरे 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए खासकर फायदेमंद हो सकता है, जो कॉलिंग के लिए अपना नंबर इस्तेमाल कर सकते हैं।
बता दें कि Jio के इस प्लान की कीमत सिर्फ 448 रुपये है और इसमें आपको 84 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल जाती है। हालांकि यह प्लान किसी भी इंटरनेट डेटा के साथ नहीं आता लेकिन 448 रुपये के अनुसार आपको लगभग मात्र 160 रुपये महीना की दर से अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल जाती है।
क्या खास है Jio के 448 वाले प्लान में?

जिन लोगों को इंटरनेट की खास जरूरत नहीं है या फिर जिनका काम घर या ऑफिस के Wi-Fi से चल जाता है, उनके लिए Jio का 448 रुपये वाला प्लान बेहद फायदेमंद है। इसमें आपको 160 रुपये महीना से कम में अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS सर्विस मिल जाती है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर आप अलग से डेटा पैक रिचार्ज करवा सकते हैं, जो कि 11 रुपये से शुरू हो जाते हैं।
क्यों कराएं ये रिचार्ज?

अक्सर लोग प्राइमरी नंबर के साथ एक नंबर और इस्तेमाल करते हैं। अगर आप Jio का नंबर इस तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं और चाहते हैं कि उस पर कॉलिंग और SMS सेवा चालू रहे, तो यह Jio का 84 दिन की वैलिडिटी वाला ये प्लान शानदार साबित हो सकता है। गौर करने वाली बात है कि इस प्लान में आपकी कॉलिंग और SMS सेवा चालू रहती है, जिससे सिम के इनएक्टिव रहते हुए बंद होने या किसी और को नंबर ट्रांसफर किए जाने का डर नहीं रहता।
इस लिहाज से आप 160 रुपये महीने की दर से भी कम में अपना नंबर ना सिर्फ एक्टिव रख सकते हैं बल्कि उसे इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दरअसल यह 11 रुपये में नंबर एक्टिव रखने वाले तरीके से बेहतर है। उसमें आपका नंबर 90 दिन के लिए एक्टिव जरूर रहता है लेकिन आप उसे कॉलिंग या SMS भेजने या पाने के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते।
मिलेंगे और भी फायदे

448 वाले इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS सर्विस के साथ JioTV और JioCloud ऐप का सपोर्ट भी मिल जाता है। ऐसे में इस प्लान के साथ आप सिर्फ कॉलिंग या SMS तक ही सीमित नहीं रहते बल्कि JioTV संग एंटरटेनमेंट या फिर JioCloud सर्विस की मदद से फोन की स्टोरेज को बेहतर तरीके से मैनेज भी कर सकते हैं।

