राजस्थान के दोस्तों के साथ कैंची धाम जा रहा था, खींच ले गई मौत

Latest News Nainital News

हल्द्वानी निवासी राहुल कुमार नैनीताल में परीक्षा देने जा रहा था, लेकिन कैंची धाम की यात्रा के दौरान पाइंस क्षेत्र में एक सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।

नैनीताल। हल्द्वानी जजी कोर्ट क्षेत्र निवासी राहुल कुमार ने सुबह राजस्थान के दोस्तों के साथ निकलने से पूर्व सोचा भी नहीं था कि यह उसका आखिरी सफर होगा। राजस्थान के पर्यटकों से उसकी कोई गहरी दोस्ती भी नहीं थी। दो साल पूर्व नैनीताल को बस से आते हुए पहचान के बाद अक्सर उसकी अरविंद से फोन पर बात हो जाया करती थी।

सोमवार सुबह दोस्तों ने उसके घर के बाहर वाहन खड़ा कर कैंची धाम चलने का प्रस्ताव दिया तो राहुल खुद को रोक नहीं सका। सोचा था कि कैंची धाम दर्शन के बाद दोस्त ही उसे नैनीताल कालेज छोड़ देंगे। जहां से वह अपनी आंतरिक परीक्षा भी दे सकेगा। लेकिन नियती को शायद कुछ और ही मंजूर था, पाइंस क्षेत्र में हुए हादसे में उसकी मौत हो गई।

स्कूटी से चलने का दिया था प्रस्ताव, दोस्तों के साथ कुछ घंटे पहले ही हुई थी बात

सुबह ही कैंची धाम दर्शन के बाद राहुल दोस्तों के साथ घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर भी चला गया। भवाली निवासी उसके कालेज के दोस्तों ने सुबह कालेज निकलने से पूर्व फोन भी किया था। इस बीच राहुल ने घोड़ाखाल में होने की बात बताई थी

दोस्तों ने भवाली में ही होने के कारण उसे स्कूटी से चलने को कहा, लेकिन राहुल ने मना करते हुए कालेज आने में कुछ देर हो जाने की बात कही। जिसके चंद घंटों बाद ही दोस्तों को उसके साथ हादसा हो जाने की सूचना मिली।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटा व लाडला था राहुल

राहुल के पिता हल्द्वानी में किराए की दुकान चलाते हैं। पुलिस पूछताछ में राहुल के पिता ने बताया कि सुबह उनके घर के सामने सफेद रंग की एक थार खड़ी थी।

करीब आधे घंटे खड़े वाहन में राहुल बिना बताए ही चला गया। घर में सभी ने सोचा कि दोस्तों के साथ वह कालेज चला गया होगा, लेकिन शाम को मिली खबर से सभी सदमे में हैं। घर पर सबसे छोटा राहुल सभी का लाडला था।

इस तरह की घटनाएं हमें जीवन की अनिश्चितता और सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की याद दिलाती हैं। अक्सर पहाड़ों की ओर जाने वाले रास्तों पर नींद की झपकी, तेज रफ्तार या खराब मौसम बड़े हादसों का कारण बन जाते हैं।

इस हादसे से जुड़ी मुख्य जानकारी इस प्रकार है:

  • मृतक और घायल: इस दुर्घटना में हल्द्वानी निवासी राहुल कुमार (21 वर्ष) की मृत्यु हो गई। राजस्थान के जोधपुर निवासी दो दोस्त, अरविंद सिंह (24 वर्ष) और युवराज सिंह (20 वर्ष), गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज बीडी पांडे अस्पताल में चल रहा है।
  • कैसे हुआ हादसा: दोस्त कैंची धाम और घोड़ाखाल मंदिर के दर्शन करने के बाद वापस नैनीताल की ओर लौट रहे थे। पाइन्स श्मशान घाट के पास तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए खाई में जा गिरी।
  • रेस्क्यू ऑपरेशन: सूचना मिलते ही SDRF और स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँचकर कठिन रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को खाई से बाहर निकाला।
  • दिल दहला देने वाली बात: राहुल अपने दोस्तों के साथ एग्रीकल्चर के छठे सेमेस्टर का पेपर दिलाने जा रहा था, लेकिन परीक्षा केंद्र पहुँचने से पहले ही यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *