नोएडा में कहां-कहां फिर शुरू हो गया पथराव? मजदूरों के प्रोटेस्ट की लेटेस्ट डिटेल्स जानिए

Latest News UTTAR PRADESH

Noida protest updates: नोएडा के सेक्टर 80 और 70 में एक बार फिर पत्थरबाजी की खबर सामने आ रही है। प्रदर्शनकारी बार-बार पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंक रहे हैं। नोएडा पुलिस बड़ी संख्या में तैनात हैं। नोएडा के फेज 2 में मंगलवार सुबह प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और पत्थरबाजी शुरू कर दी। फिलहाल, हालात कंट्रोल में है

Noida protest updates: राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा से फिर से हिंसा की खबरें आ रही हैं। नोएडा के सेक्टर 80 में एक बार फिर पत्थरबाजी हुई है। हिंसा की खबर मिलते ही नोएडा पुलिस ने तुरंत दखल दिया और स्थिति को काबू में करने में कामयाबी हासिल की। इससे मौके पर मौजूद मजदूर शांत हो गए। हालांकि, सेक्टर 70 में हिंसा अभी भी जारी है।

मंगलवार (14 अप्रैल) सुबह से प्रदर्शनकारी बार-बार पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंक रहे हैं। सुरक्षा बल बड़ी संख्या में तैनात हैं। सुरक्षाबल भीड़ को तितर-बितर करने तथा कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद, आज नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और पत्थरबाजी की। हालात को काबू में करने के लिए यहां पुलिस तैनात की गई है। प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया जा रहा है।

सरकार ने बढ़ाई सैलरी

उत्तर प्रदेश के नोएडा में विभिन्न मांगों को लेकर श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शनों के बाद योगी सरकार ने सभी श्रेणियों के मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी है। संशोधित दरें एक अप्रैल से प्रभावी मानी जाएंगी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में अकुशल श्रमिकों को अब 11,313 रुपये प्रति माह के बजाय 13,690 रुपये प्रति माह मिलेंगे। जबकि अर्ध-कुशल श्रमिकों को 15,059 रुपये और कुशल श्रमिकों को 16,868 रुपये न्यूनतम मजदूरी दी जाएगी।

अन्य नगर निगम क्षेत्रों के लिए संशोधित मासिक वेतन अकुशल श्रमिकों के लिए 13,006 रुपये, अर्द्धकुशल श्रमिकों के लिए 14,306 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 16,025 रुपये तय किया गया है। बाकी जिलों में अकुशल श्रमिकों को 12,356 रुपये प्रतिमाह, अर्द्धकुशल श्रमिकों को 13,591 रुपये और कुशल श्रमिकों को 15,224 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

यह कदम सोमवार को नोएडा में फैक्टरी श्रमिकों द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में उठाया गया है। सोमवार को हजारों श्रमिकों ने अधिक सैलरी और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। जिले के कुछ हिस्सों में प्रदर्शन हिंसक हो गए थे। जिसके बाद सरकार ने स्थिति से निपटने तथा श्रमिकों और नियोक्ताओं के साथ बातचीत के लिए एक समिति गठित की।

Home » नोएडा में कहां-कहां फिर शुरू हो गया पथराव? मजदूरों के प्रोटेस्ट की लेटेस्ट डिटेल्स जानिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *